/mayapuri/media/post_banners/dfb43d42c1bb34b8e6be2fcbd6d40e4fd4d5c2bfc0d499c8935f1760bbea29bc.jpg)
सांसद मनोज तिवारी और रविकिशन ने जताया दुखः
मुम्बई, भोजपुरी सिनेमा के जाने माने संगीतकार धनंजय मिश्रा का आज निधन हो गया।उनके निधनपर भोजपुरी फ़िल्म और संगीतजगत में शोक की लहर है।धनंजय मिश्रा ने भोजपुरी मेगास्टार मनोज तिवारी के कामयाब गाने रिंकिया के पापा का भी संगीत दिया था जो एलबम चट देनी मार देनी का गाना था।उनके निधन पर उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद और भोजपुरी मेगास्टार मनोज तिवारी ने गहरा दुख जताते हुए कहा है कि हमारा छोटा भाई और वर्तमान भोजपुरी इंडस्ट्रीज का बड़ा संगीतकार धनंजय मिश्रा का यू जाना मुझे झटका लगा।मैंने अपने कैरियर में 4500 गाने गाए जिसमे 1500 गानों का संगीत धनंजय मिश्रा ने दिया। एक चमकती-मुस्कुराती प्रतिभा का निधन... दुआएं, प्रार्थनाएं और शोक संवेदनाएं।'
रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह 7 बजे मुम्बई में उनका निधन हो गया था। मुंबई से सटे मीरा भायंदर में उनका अंतिम संस्कार किया गया ।वह गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे। उनके निधन पर उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद और भोजपुरी मेगास्टार मनोज तिवारी,गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी मेगास्टार रविकिशन,भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव,निर्माता अभय सिन्हा, सुनील बुबना,दुर्गा प्रसाद मजूमदार, जगदीश शर्मा,राजकुमार पांडे,महेश पांडे,संजय पांडे,चांदनी सिंह, करण पांडे,सचिन श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह तथा अन्य आदि ने गहरा दुख जताया है।उनके अंतिम संस्कार के समय खेशारी लाल यादव ,यश मिश्रा , रजनीश ,अनंजय रघुराज ,करण पांडे , अवधेश मिश्रा ,देव सिंह और जय नीलम तथा अन्य लोग मौजूूूद थे।वे मीरा रोड में रहते थेे। लेकिन उनका ओशिवारा में भी एक रूम था जहाँ वे संगीत की तैयारी करते थे।यहीं इनकी तबियत खराब हुई।वे सुगर के मरीज भी थे।