फैंस को पसंद आया रामायण के 'लक्ष्मण' का मोनोलॉग , कार्तिक आर्यन से की तुलना

author-image
By Chhaya Sharma
फैंस को पसंद आया रामायण के 'लक्ष्मण' का मोनोलॉग , कार्तिक आर्यन से की तुलना
New Update

कार्तिक आर्यन के बाद अब रामायण के 'लक्ष्मण' का मोनोलॉग हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की एक्टिंग के यूं तो सभी दीवाने हैं। वे अपने  मोनोलॉग की वजह से ज्यादा पॉपुलर हुए। कार्तिक आर्यन के मोनोलॉग के तो आप भी फैन होंगे ही लेकिन इंटरनेट यूजर्स की मानें तो उनके मोनोलॉग को मात देने के लिए अब कोई नया शख्स आ गया है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि रामानंद सागर की रामायण के लक्ष्मण यानि सुनील लहरी हैं। फैंस को लगता है कि सुनील लहरी मोनोलॉग बोलने में कार्तिक से ज्यादा एक्सपर्ट हैं।

कार्तिक आर्यन और सुनील लहरी में हो रही तुलना

फैंस को पसंद आया रामायण के

Source - Instagram

रामायण के प्रसारण के दौरान सुनील लहरी की फैंस फॉलोइंग काफी बढ़ी है। और अब तो लगता है कि रामायण के लक्ष्मण मोनोलॉग बोलने में कार्तिक से ज्यादा बेहतर हैं। दरअसल रामायण में जैसे ही भगवान राम ने माता सीता को अग्नि परीक्षा देने के लिए कहा वैसे ही लक्ष्मण भड़क उठे।

लक्ष्मण ने माता सीता का पक्ष लेते हुए जो मोनोलॉग बोला फैंस उसके दीवाने हो गए। बस फिर क्या था तभी से लोग कार्तिक आर्यन और सुनील लहरी की तुलना कर रहे हैं। सुनील ने इस किरदार को अपने अभिनय से हमेशा के लिए अमर बना दिया।

सोशल मीडिया पर बन चुके स्टार

फैंस को पसंद आया रामायण के

Source - Pinterest

आपको बता दे , रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार सबसे पहले किसी और को ऑफर किया गया था ,लेकिन बाद में ये रोल सुनील को मिल गया। शो के दोबारा शुरू होने के बाद से ही सुनील चर्चा में आ गए हैं। उन पर मीम्स भी बनाए गए। इंटरनेट पर सुनील लहरी छाए हुए हैं। सुनील लहरी के फैंस ने उनकी स्माइल को किलर बताया हैं।

फैंस को पसंद आया रामायण के

Source - Imdb

लोग सुनील लहरी की एक्टिंग, लुक्स, एनर्जी और स्माइल सभी के दीवाने हो रखे हैं। बता दें, सुनील कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। जवानी के दिनों की उनकी एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

फैंस को पसंद आया रामायण के

Source - Instagram

वहीं बात करें कार्तिक आर्यन की तो , उन्होंने अपनी ज्यादातार फिल्मों में लंबा मोनोलॉग सीक्वेंस किया हैं। प्यार का पंचनामा फिल्म में अपने इसी मोनोलॉग की वजह से कार्तिक आर्यन फैंस के दिलों में अपने लिए अलग जगह बनाने में कामयाब रहे थे। हाल ही में कार्तिक ने कोरोना वायरस पर भी मोनोलॉग बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था, जो काफी पॉपुलर भी हुआ।

ये भी पढ़ें– सड़क पर वॉक करते दिखे सलमान खान के पिता , कहा – ‘मैं अकेला नहीं जो घूमता हूं’

#ramanand sagar ramayan #mayapuri latest news #Ramayan cast #ramayan live #Sunil Lehri #Uttar Ramayan #kartik aryan monologue #laxman monologue #ramayan funny memes #ramayan luv kush #sunil lehri monologue
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe