Satte Pe Satta Remake में लीड एक्टर होंगे Ajay Devgn! लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार?

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
Satte Pe Satta Remake में लीड एक्टर होंगे Ajay Devgn! लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार?
Ajay Devgn की हां के बाद खत्म हुई दिक्कत?

बॉलीवुड में इन दिनों रीमेक का दौर चल रहा है। हर हफ्ते ना जाने कितने रीमेक प्लान होते हैं और कितने रीमेक बनकर रिलीज़ हो जाते हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में बीते कुछ समय से एक रीमेक को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। वो है Satte Pe Satta Remake । इस फिल्म का टाइटल होंगे हम पांच। इस फिल्म को रोहिट शेट्टी और फराह खान ने मिलकर बनाने का फैसला लिया था। लेकिन ये प्रोजेक्ट आगे बढ़ ही नहीं पा रहा है। इसकी मेकिंग में जो पेंच फंस रहा है वो है इसकी कास्टिंग का। लेकिन अब ख़बर है कि कास्टिंग का मामला सुलझ गया है। जो नया नाम सामने आ रहा है वो है Ajay Devgn का।

तो क्या Tanhaji करेंगे  Satte Pe Satta Remake का बेड़ा पार?

अजय देवगन इस फिल्म को करेंगे इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। बॉलीवुड रिपोर्ट्स की मानें तो Ajay Devgn को कंसीडर करते हुए उन्हे स्क्रिप्ट सुना दी गई है। अजय देवगन को स्क्रिप्ट पसंद भी आ गई है। रोहित शेट्टी और अजय देवगन एक दूसरे के काफी क्लोज़ हैं। रोहित शेट्टी का ये प्रोजेक्ट लंबे समय में अधर में भी लटका है। ऐसे में पूरी संभावना है कि दोस्त रोहित शेट्टी के लिए Ajay Devgn इस फिल्म में नज़र आएं।

सलमान के नाम की भी हो रही है चर्चा

हाल फिलहाल इस फिल्म को लेकर सलमान खान के नाम पर भी चर्चा सुनाई दी है। कहा जा रहा है कि सलमान खान को फिल्म का नरेशन किया जा रहा है। लेकिन ख़बरों में कितनी सच्चाई है ये कहना थोड़ा मुश्किल है।

पहले ऋतिक रोशन का नाम आ रहा था सामने

इस प्रोजेक्ट के ऐलान के बाद लीड कास्ट में सबसे पहले नाम ऋतिक रोशन का था। फराह खान ने ऋतिक रोशन और अनुष्का शर्मा को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था। इसे लेकर कई महीनों तक उनका नाम सुर्खियों में बना रहा। लेकिन फिर ख़बर आई कि ऋतिक रोशन ने इस फिल्म के लिए ना कह दी। उन्हे स्किप्ट पसंद नहीं आई थी। जिसके बाद अब दूसरे एक्टर की तलाश शुरू हो गई है।

फिलहाल इन प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हैं अजय देवगन

वहीं इस साल Ajay Devgn की कई फिल्में फ्लोर पर आने की तैयारी में है। इनमें Maidaan, Sooryavanshi, Chhalaang, bhuj: The Pride of India शामिल हैं। अजय देवगन इन सब की शूटिंग में बिज़ी हैं।

और देखेंः

अजय देवगन अपने स्टंट्स खुद करने वाले पहले सुपरस्टार है- शिल्पा शेट्टी

Latest Stories