फराह खान ने कोरियोग्राफ किया 'वीरे दी वेडिंग' का स्पेशल सॉन्ग

author-image
By Mayapuri Desk
फराह खान ने कोरियोग्राफ किया 'वीरे दी वेडिंग' का स्पेशल सॉन्ग
New Update

सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया की अपकमिंग फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हाल ही में खबर आई थी कि करीना कपूर खान और सोनम कपूर इस फिल्म के एक स्पेशल सॉन्ग को शूट करने वाले हैं और अब खुद सोनम कपूर ने एक फोटो शेयर कर इस खबर पर मुहर लगा दी है। इस तस्वीर में सोनम कोरियोग्राफर फराह खान के साथ नजर आ रही हैं।

कोरियोग्राफर-फिल्मकार फराह खान ने आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के एक गाने को कोरियोग्राफ किया है। फिल्म में सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया हैं। फराह ने गुरुवार सुबह इंस्टाग्राम के जरिए सेट पर सोनम कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। फराह ने लिखा, ‘आखिरकार बेहद प्यारी सोनम कपूर के साथ एक गाना कर रही हूं। यह इंतजार जायज था। तुम्हें प्यार बेबी। ‘वीरे दी वेडिंग’ जान लेवा गीत।’

सोनम ने भी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘फराह! मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिला। यह गाना कोरियाग्राफ करने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। हम आपसे प्यार करते हैं।’ शशांक घोष निर्देशित ‘वीरे दी वेडिंग’ एक जून को रिलीज होगी।

इस फिल्म के जरिए करीना कपूर खान लंबे समय बाद कमबैक कर रही हैं। अपने बेटे तैमूर के जन्म से पहले करीना कपूर खान ने यह फिल्म साइन की थी। तैमूर के जन्म के बाद से करीना कपूर खान किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। करीना कपूर आखिरी दफा मल्टीस्टारर ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म में नजर आई थी। पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर बात करती इस फिल्म में करीना कपूर ने एक डॉक्टर की भूमिका अदा की थी।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.

➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.

➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

#Sonam Kapoor #Farah khan #veerey di wedding #special song
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe