फरहान अख्तर ने किया कन्फर्म, अप्रैल में गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से करेंगे शादी

author-image
By Sangya Singh
New Update
फरहान अख्तर ने किया कन्फर्म, अप्रैल में गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से करेंगे शादी

फरहान अख्तर अपने तलाक के बाद काफी दिनों से शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। दोनों का अफेयर अक्सर चर्चा में रहता है। सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों एक साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों की शादी की चर्चा भी काफी दिनों से चल रही हैं, वहीं अब खबर है कि फरहान और शिबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधन वाले हैं। इसका खुलासा खुद फरहान ने एक टॉक शो में किया है।

हाल ही में एक टॉक शो में फरहान और भूमि पेडनेकर बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे थे। शो में फरहान ने शिबानी दांडेकर के साथ अपने रिलेशनशिप और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान जब भूमि ने फरहान से पूछा कि वे कब शादी कर रहे हैं तो उन्होंने कहा था- मुझे पता नहीं, शायद अप्रैल या फिर मई में।

इससे पहले फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों रिंग पहने हुए दिख रहे थे। अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी करने वाले हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले एक बातचीत के दौरान शिबानी ने कहा था- मुझे किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि मैं किसे डेट कर रही हूं। ये मैं डिसाइड करूंगी मुझे कब और कहां इस बारे में बताना है।

पहले खबरें थी कि फरहान, श्रद्धा कपूर को डेट रहे हैं। इस दौरान यह भी कहा जा रहा था कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में हैं। खबरों के अनुसार, दोनों रॉक ऑन फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। हालांकि श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर ने हमेशा ऐसी गॉसिप्स का खंडन किया था।

वहीं, फरहान से अलग होने के बाद अधुना को भी अपना प्यार मिल गया है। इन दिनों वह डिनो मोरिया के भाई निकोलो मोरिया को डेट कर रही हैं। खबरों की मानें, तो दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। फरहान और अधुना की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर के साथ बढ़ती नजदीकियों के चलते इन दोनों का रिश्ता टूटा था।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो फरहान एक बार फिर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में काम करने वाले हैं। फिल्म का नाम है तूफान। इसमें वह एक बॉक्सर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसकी बात की जानकारी फरहान ने अपने इंस्टाग्राम पर की थी। दोनों ने इससे पहले भाग मिल्खा भाग में काम किया था।

Latest Stories