गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर की तस्वीर शेयर कर फरहान अख्तर ने जताया प्यार. देखें तस्वीर

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर की तस्वीर शेयर कर फरहान अख्तर ने जताया प्यार. देखें तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में है। दरअसल वह शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। अकसर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडीया पर वायरल होती रहती हैं।

हाल ही में फरहान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कि है। यह तस्वीर उनकी  गर्लफ्रेंड शिबानी की जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। तस्वीर में शिबानी अपने डॉगी के साथ बालकनी में खड़ी हैं। इसके साथ ही फरहान ने कैप्शन में लिखा- 'एक दूसरे की राह तकते हुए।' इसके साथ ही फरहान ने कैप्शन में दो दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले भी फरहान और शिबानी एक साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। दरअसल  दोनों  देर रात डिनर डेट पर स्पॉट हुए थे। जिनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

बता दें की फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। वहीं फरहान के बच्चे शिबानी के साथ काफी घुल मिल गए हैं। नए साल का जश्न भी फरहान और शिबानी ने एक साथ मनाया। सोशल मीडिया पर दोनों की आशिकी जोरों पर है। दोनों के रिलेशनशिप को देखकर तो ऐसा लगता है। की यहकपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान जल्द सोनाली बोस की नई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम अहम किरदार में नजर आएंगी।

Latest Stories