समंदर किनारे गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक होते दिखे फरहान अख्तर, बोल्ड तस्वीरें हुई वायरल

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
समंदर किनारे गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक होते दिखे फरहान अख्तर, बोल्ड तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों  शिबानी दांडेकर के साथ   अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में है। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडीया पर वायरल होती रहती हैं।   दोनों को साथ में काफी जगह एख साथ स्पॉट भी किया जाता है।

हाल ही में एक बार फिर फरहान और शिबानी की तस्वीर सामने आई है, दरअसल  उनकी यह तस्वीरें वॉकेशन एंजॉय करते दौरान की है। इन तस्वीरों में दोनों समंदर में मस्ती करते नजर आ रहे है। फरहान ने शिबानी को अपनी बाहों में जकड़ा हुआ है। तस्वीरों में शिबनी बेहद बिकिनी पहन बेहद सेक्सी नजर आ रही है। वहीं फरहान शर्ट लेस दिख रहे है। तस्वीरों में फरहान और शिबानी काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रहे है। फैंस इन दोनों को इस अंदाज में काफी पसंद कर रहे है। दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें की शुरूआती दिनों में फरहान और शिबानी ने अपने रिश्ते को सबसे छिपाकर रखा लेकिन अब दोनों अपने रिश्ते को लेकर खुलकर सामने आए हैं। फरहान और शिबानी की पहली मुलाकात एक टीवी रियलिटी शो में हुई थी। जानकारी के लिए बता दें की फरहान तलाकशुदा हैं। उन्होंने अधुना भंबानी से शादी की थी। 16 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। इस शादी से फरहान की दो बेटियां हैं।

फिलहाल फरहान को लेकर खबरें यह भी है की फरहान ने शिबानी के साथ सगाई कर ली है। अब वेडिंग प्लानर्स और केटर्स की बुकिंग करना ही बस बाकी रह गया है। लेकिन अभी तक शिबानी और फरहान की ओर से इन खबरों पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें  फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। वहीं फरहान के बच्चे शिबानी के साथ काफी घुल मिल गए हैं। नए साल का जश्न भी फरहान और शिबानी ने एक साथ मनाया। सोशल मीडिया पर दोनों की आशिकी जोरों पर है। दोनों के रिलेशनशिप को देखकर तो ऐसा लगता है। की यहकपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है।

Latest Stories