/mayapuri/media/post_banners/8bc18d68634d7dc69e796d42a6e112b503444564ace7ea5a2357eb5011fe3ec2.jpg)
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में है। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडीया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों को साथ में काफी जगह एख साथ स्पॉट भी किया जाता है।
हाल ही में एक बार फिर फरहान और शिबानी की तस्वीर सामने आई है, दरअसल फरहान अख्तर ने वेलेंटाइन विक सेलीब्रेट करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कि है। तस्वीर में फरहान अपनी ग्र्लफ्रैड शिबानी के साथ रोमांटिक होते हुए मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे है।। फोटो को शेयर करते हुए फरहान ने लिखा- तुम मुस्कुरा दो ज़रा, चिराग जला दो ज़रा, अंधेंरा हटा दो ज़रा, रोशनी फैला दो ज़रा। दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस को इन दोनों की यह जोडी काफी पसंद आ रही है।
बता दें की शुरूआती दिनों में फरहान और शिबानी ने अपने रिश्ते को सबसे छिपाकर रखा लेकिन अब दोनों अपने रिश्ते को लेकर खुलकर सामने आए हैं। फरहान और शिबानी की पहली मुलाकात एक टीवी रियलिटी शो में हुई थी। जानकारी के लिए बता दें की फरहान तलाकशुदा हैं। उन्होंने अधुना भंबानी से शादी की थी। 16 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। इस शादी से फरहान की दो बेटियां हैं।
फिलहाल फरहान को लेकर खबरें यह भी है की फरहान ने शिबानी के साथ सगाई कर ली है। अब वेडिंग प्लानर्स और केटर्स की बुकिंग करना ही बस बाकी रह गया है। लेकिन अभी तक शिबानी और फरहान की ओर से इन खबरों पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। वहीं फरहान के बच्चे शिबानी के साथ काफी घुल मिल गए हैं। नए साल का जश्न भी फरहान और शिबानी ने एक साथ मनाया। सोशल मीडिया पर दोनों की आशिकी जोरों पर है। दोनों के रिलेशनशिप को देखकर तो ऐसा लगता है। की यहकपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान इन दिनों फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। यह फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है जिसे पाल्मोनरी फाइब्रोमा नाम की बीमारी थी।