यूरोप में साथ वेकेशन एंजॉय कर रही है सान्या और फातिमा वीडियो हुआ वायरल

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
यूरोप में साथ वेकेशन एंजॉय कर रही है सान्या और फातिमा वीडियो हुआ वायरल

फिल्म दंगल की एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और फातिमा शेख इन दिनों यूरोप में एक साथ अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। और वहां की कुछ तस्वीरें और वीडियो वह अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है।

वेकेशन एंजॉय का एक वीडियो

दरअसल ,दोनों के वेकेशन एंजॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  इस वीडियो को फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दोनों यूरोप की सड़कों पर मस्ती करती नजर आ रही है। वीडियो में फातिमा सान्या को प्रपोज कर रही है। और दोनों एक साथ मिलकर डांस भी कर रही है।  दोनों ही बेहद मस्ती भरे अंदाज में बहुत कूल लग रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- तुम सही हो सान्या। ब्रेक लेना कोई हमसे सीखे। इनके बारे में आप क्या सोचते हैं।'

सान्या अपनी आने वाली फिल्म

फिल्मों की बात करें सान्या अपनी आने वाली फिल्म पटाखा के प्रमोशन में बिजी हैं।  फिल्म में उनके साथ राधिका और सुनील ग्रोवर इसके अलावा सान्या  फिल्म ‘बधाई हो’ में नज़र आएंगी। इसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे।

फातिमा आमिर खान की फिल्म

फातिमा की बात करें तो फातिमा आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों ने आमिर खान के साथ फिल्म ‘दंगल’ से बॉलिवुड में साथ में डेब्यू किया थै दोनों की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।

Latest Stories