/mayapuri/media/post_banners/e11a14e23e6453f3b8d42cd47b6eaafa1da056b5b38e2ae9a0ae65fbedc70b69.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। फिर चाहे वह अपनी फिल्म की वजह से हो या अपने हॉट लुक। उनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को फैंस काफी पसंद करते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी होती रहती है।
हाल ही में फिर एक बार फातिमा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल ,फातिमा को बांद्रा के एक जूस बार के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान की उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल ही तस्वीरों में फातिमा ब्लैक टीशर्ट के साथ शॉर्टस पहने हे नजर आ रही है। जिसमें वह काफी हॉट लग रही है। इस दौरान उनके हाथ में कैरी बैग भी नजर आ रहा है। तस्वीरों में फातिमा का बोल्ड अंदाज साफ नजर आ रहा है। उन्होंने मीडिया कैमरा को स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस को उनका बोल्ड लुक बेहद पसंद आया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
बता दें की फातिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं।फातिमा ने फिल्म दंगल में आमिर की ऑनस्क्रिन बेटी का किरदार निभाया था, लेकिन दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। बताया जाता है कि दोनों के अफेयर की खबरों के चलते किरण राव और आमिर के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका है। हालांकि बाद में ये सब खबरें महज अफवाहें निकलीं और फातिमा ने इस पर चुप्पी तोड़ दी फातिमा को आखिरी बार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ अहम किरदार में नजर आए। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और सुपरफ्लॉप रही।