आमिर खान के साथ अपने अफेयर की खबरों पर फातिमा सना शेख ने कहीं यह बात

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
आमिर खान के साथ अपने अफेयर की खबरों पर फातिमा सना शेख ने कहीं यह बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और एक्टर आमिर खान एक बार फिर अपने कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में आ गए है। दरअसल फातिमा ने खुद अपने और आमिर के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया।

हाल ही में एक इंटरव्यू में फातिमा ने कहा- ‘मुझे ये बात बहुत अजीब लगी थी। दरअसल एक बार मेरी मां घर में बैठ कर टीवी देख रही थी। इसके बाद उन्होंने मुझे कहा बेटी तेरी तस्वीर टीवी पर आ रही है। मैंने जब ये देखा तो मैं बहुत डिस्टर्ब हो गई। खबर चलाने के तरीका बहुत ही गलत था। जब ये न्यूज़ चल रही थी तब मुझे कुछ समझ में ही नहीं आया लेकिन मैं इस पर बहुत सोचा। अगर कोई आपके बारे में इस तरह की कोई गलत खबर चला रहा है तो उस पर आपको क्या रिएक्‍ट करना चाहिए। लेकिन अब मैं इस पर रिएक्‍ट नहीं करती। फातिमा ने आगे कहा- ‘आप कुछ भी कर लो लोग आपके बारे में जरूर बोलेंगे। लोगों का काम सिर्फ बोलना होता है और वो बोलेंगे ही। लेकिन अब मैंने सोच लिया है इस सभी चीजों से मुझे कोई रिएक्ट नहीं करना। जो लोग मेरे बारे में यह सब कुछ लिख रहे हैं। वह लोग वहीं है जो मुझ से बहुत अच्‍छी तरह से मिलते हैं।‘

publive-image

बता दें कि फातिमा और आमिर के अफेयर की अफवाए फातिमा के करियर की शुरुआती की फिल्म 'दंगल' से शुरु हुई थी। इसके अलावा फातिमा और आमिर 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में भी साथ नजर आए थे। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

Latest Stories