/mayapuri/media/post_banners/91d162f123a2dbd20eb2a068738e9a50e2ae28a5965ed29f964b998b6f2e8d45.jpg)
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। आए दिन किसी न किसी सेलेब्स की कोरोना रिपोर्ट सामने आ रही है। बीते रविवार को अभिनेता विक्रांत मैसी ने कोरना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उनके बाद अब एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी कोरोना संक्रमित होने की खबर दी है।
/mayapuri/media/post_attachments/703b5331999f54c535d718e40708359bbf416f65e5cb6a4a00b74af2c3fb45cf.jpg)
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है- “मैंने कोविड टेस्ट कराया था जो पॉजिटिव आई है। फिलहाल मैं घर पर क्वरंटाइन हूँ। अपना पूरा ध्यान रख रही हूँ। आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।
आपको बता दें कि फातिमा सना शेख ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म दंगल से की थी। इस फिल्म में उन्होंने बबिता का रोल किया था। फिल्म में आमिर खान लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
हाल में उन्हें फिल्म लूडो में राजकुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते देखा गया था। इस फिल्म में उनके किरदार की काफी सराहना की गई थी। साथ ही वो फिल्म सूरज पे मंगल भारी में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ नजर आए थे। जल्द ही वो साउथ फिल्म आरुवी के हिंदी रिमेक में नजर आ सकती हैं।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)