इस फिल्म में शाहरुख़ के साथ नजर आएँगी फातिमा सना शेख

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
इस फिल्म में शाहरुख़ के साथ नजर आएँगी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड के बादशाह यानि शाहरुख खान की बादशाहत अब लगातार फीकी पड़ती नजर आ रही है उनके लिए साल 2018 कुछ खास नहीं रहा। हाल ही में उनकी फिल्म ज़ीरो को बॉक्स ऑफिस पर काफी भारी नुकसान झेलना पड़ा। अब शाहरुख की अगली फिल्म एक बायोपिक है। जिसमें वे अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म का नाम सैल्यूट है।

वैसे फिल्म मेकर्स इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस की तलाश अभी भी कर रहे है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए फातिमा सना शेख को रेकमेंड किया जा रहा है। हालांकि अभी भी ‘सैल्यूट के लिए फातिमा का नाम फाइनल नहीं है, लेकिन मेकर्स फातिमा की अब तक की परफॉर्मेंसेस को देखकर काफी प्रभावित हैं और इसीलिए फातिमा के शाहरुख के ऑपोजिट साइन किए जाने के ज़्यादा चांस बन रहे हैं।

फातिमा खुद भी शाहरुख के साथ काम करना चाहती हैं। एक इंटरव्यू में फातिमा ने कहा था कि फिल्म जगत में अगर वह किसी अभिनेता के भी आस-पास होने से नर्वस होती हैं, तो वह शाहरुख खान हैं। बावजूद इसके फातिमा शाहरुख के साथ काम करने को बेताब हैं। सैल्यूट’ की शूटिंग फरवरी से शुरू होगी। यह फिल्म अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक होगी। राकेश शर्मा पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री थे जिन्होंने साल 1984 में अंतरिक्ष में कदम रखा था। राकेश शर्मा को इसके लिए अशोक चक्र से भी सम्मानित किया गया था।

Latest Stories