'परमाणु' में दिखेगी 20 साल पहले के इतिहास की झलक, देखिए Trailer

author-image
By Sangya Singh
'परमाणु' में दिखेगी 20 साल पहले के इतिहास की झलक, देखिए Trailer
New Update

काफी समय से विवादों में घिरी जॉन अब्राहिम की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'परमाणु : स्टोरी ऑफ़ पोखरण' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म अब फाइनली रिलीज़ होने वाली है। जॉन अब्राहिम का को-प्रोडूसर के साथ एक बड़ा विवाद चल रहा था जिसकी वजह से इसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ती जा रही थी। अब जॉन ने अपना विवाद निपटा लिया है। जॉन अब्राहम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर पोस्ट किया है।

आपको बता दें कि ट्रेलर के आज के दिन लॉन्च करने के पीछे की एक वजह यह भी है कि भारत ने 20 साल पहले आज ही के दिन भारत ने राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण कर परमाणु महाशक्ति संपन्न राष्ट्र बना था। उस वक्त देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की भी परियोजना में महत्वपूर्ण भूमिका थी। तब भारत को इस परीक्षण की कीमत चुकानी पड़ी थी। अमेरिका समेत तमाम बड़े देशों ने भारत पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे।

सीक्रेट मिशन का नाम लॉफिंग बुद्धा था

भारत सरकार ने काफी गुपचुप तरीके से परमाणु परीक्षण किया था। ये एक सीक्रेट मिशन की तरह था। इस मिशन का नाम 'लॉफिंग बुद्धा' था। दुनिया के बड़े देशों को इसकी भनक भी नहीं लगी। माना जा रहा है कि परमाणु परीक्षण की पूरी प्रक्रिया से जुड़ा मिशन से फिल्म प्रेरित है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ डायना पेंटी और बोमन ईरानी नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। फिल्म को 25 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जा रहा है।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.

➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.

➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.

#John Abraham #Parmanu #Diana Panty #Parmanu Trailer
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe