फिल्म The White Tiger ऑस्कर अवार्ड के लिए हुई नॉमिनेट

author-image
By Pragati Raj
New Update
फिल्म The White Tiger ऑस्कर अवार्ड के लिए हुई नॉमिनेट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव हाल ही में रिलीज हुई फिल्म The White Tiger में नजर आए थे। इस फिल्म में आदर्श गौरव की एक्टिंग की काफी सरहाना की गई थी। इस फिल्म के लिए आदर्श गौरव को ब्रिटिश अकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया था।

अब इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। सोमवार को फिल्म के कलाकारों ने इसका जश्न मनाया। नॉमिनेशन की जानकारी प्रियंका चोपड़ा और उनके हस्बैंड निक जोनस ने दी थी। प्रियंका ने पोस्ट करते हुए लिखा- “हम आस्कर के लिए नॉमिनेट हुए हैं। रामिन और टीम को बधाई। #TheWhiteTiger खुद नॉमिनेशन की जानकारी दे रही हूं। ये मेरे लिए बहुत स्पेशल है।“

राजकुमार राव और आदर्श गौरव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी खुशी ज़ाहीर की है। राजकुमार ने लिखा- “हम #OSCARS के लिए नॉमिनेट हुए है। बधाई #RaminBahrani और टीम #TheWhiteTiger.”

तो वहीं आदर्श ने लिखा- “आधिकारिक तौर पर ऑस्कर नॉमिनेशन का हिस्सा! #RaminBahrani आप एक महान् व्यक्ति हैं! सभी को बधाई!”

अरविंद अडिगा की पुरस्कार विजेता किताब 'द व्हाइट टाइगर' पर फिल्म की कहानी आधारित है। भारत में एक सफल उद्यमी के लिए एक गरीब ग्रामीण से उठकर बलराम का (गौरव) अनुसरण करता है। यह दर्शाता है कि कैसे भूख और अवसर की कमी एक इंसान का निर्माण और ड्राइव कर सकती है।

Latest Stories