Filmfare Awards 2020: ये हैं इस बार के नॉमिनेशन, Gully Boy और Article 15 लगभग हर कैटेगरी में शामिल

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
Filmfare Awards 2020: ये हैं इस बार के नॉमिनेशन, Gully Boy और Article 15 लगभग हर कैटेगरी में शामिल
Filmfare Awards 2020 in Technical Category का भी ऐलान

Filmfare Awards 2020 का इवेंट 16 फरवरी को होने जा रहा है। लिहाज़ा इस इवेंट से पहले अब नॉमिनेशन का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में कई बेहतरीन फिल्मों और उनके कलाकारों के नाम शामिल है। Main Awards 18 अलग-अलग कैटेगरी में दिए जाएंगे। जिनमें gully Boy और Article 15 लगभग हर कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है। इसके अलावा Mission Mangal, sonchiriya और Uri –The Surgical Strike भी कई कैटेगरी में नॉमिनेट फिल्म है। वहीं मुख्य इवेंट से पहले फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 के तकनीकी विजेताओं को सम्मानित भी किया जा चुका है।

सबसे पहले Filmfare Awards 2020 की नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल फिल्मों और कलाकारों के नाम जानें

Filmfare Award nomination for Best Film

  • छिछोरे (Chhichhore)
  • गली बॉय(Gully Boy)
  • मिशन मंगल (Mission Mangal)
  • उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक वॉर (Uri- The Surgical Strike)

Filmfare Award nomination for Best Film Critics

  • आर्टिकल 15 (Article 15)
  • मर्द को दर्द नहीं होता
  • फोटोग्राफ
  • सोन चिरैया(Sonchiriya)
  • द स्काई इज़ पिंक

Filmfare Award Nomination for Best Director

  • आदित्य धर- उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
  • जगन शक्ति - मिशन मंगल
  • नितेश तिवारी – छिछोरे
  • सिद्धार्थ आनंद – वॉर
  • ज़ोया अख्तर - गली बॉय

Filmfare Award nomination for Best Actor

  • अक्षय कुमार – केसरी(Kesari)
  • आयुष्मान खुराना – बाला(Bala)
  • ऋतिक रोशन - सुपर 30(Super 30)
  • रणवीर सिंह - गली बॉय
  • शाहिद कपूर - कबीर सिंह(Kabir Singh)
  • विकी कौशल - उरी द सर्जिक स्ट्राइक

Filmfare Award Nomination for Best Actor Critics

  • अक्षय खन्ना - सेक्शन 375 (Section 375)
  • आयुष्मान खुराना - आर्टिकल 15
  • नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी – फोटोग्राफ
  • राजकुमार राव - जजमेंटल है क्या

Filmfare Award Nomination for Best Actress

  • आलिया भट्ट - गली बॉय
  • कंगना रनौत - मणिकर्णिका : क्वीन ऑफ झांसी
  • करीना कपूर खान - गुड न्यूज़
  • प्रियंका चोपड़ा - द स्काई इज़ पिंक
  • रानी मुखर्जी - मर्दानी 2
  • विद्या बालन - मिशन मंगल

Filmfare Award Nomination for Best Actress Critics

  • भूमि पेडनेकर - सोनचिड़िया
  • भूमि पेडनेकर - सांड की आंख
  • कंगना रनौत - जजमेंटल है क्या
  • राधिका मदन - मर्द को दर्द नहीं होता
  • सान्या मल्होत्रा - फोटोग्राफ
  • तापसी पन्नू - सांड की आंख

Filmfare Award Nomination for Best Actor Supporting

  • दिलजीत दोसांझ - गुड न्यूज़
  • गुलशन देवैया - मर्द को दर्द नहीं होता
  • मनोज पाहवा - आर्टिकल 15
  • रणवीर शौरी – सोन चिरैया
  • सिद्धांत चतुर्वेदी - गली बॉय
  • विजय वर्मा - गली बॉय

Filmfare Award Nomination for Best Actress Supporting

  • अमृता सिंह - बदला
  • अमृता सुभाष - गली बॉय
  • कामिनी कौशल - कबीर सिंह
  • माधुरी दीक्षित – कलंक (Kalank)
  • सीमा पाहवा - बाला
  • ज़ायरा वसीम - द स्काई इज़ पिंक

Filmfare Award Nomination for Best Music Album

  • अंकुर तिवारी, ज़ोया अख्तर - गली बॉय
  • मिथुन, अमाल मलिक, विशाल मिश्रा, साचेत परंपरा, अखिल सचदेवा – कबीर सिंह
  • प्रीतम - कलंक
  • तनिष्क बागची, अर्को प्रवो मुखर्जी, चिरंतन भट्ट, जसबीर जस्सी, गुरमोह, जसलीन रॉयल - केसरी
  • विशाल – शेखर – भारत

Filmfare Award Nomination for Best Lyrics

  • अमिताभ भट्टाचार्य - कलंक टाइटल सॉन्ग, कलंक
  • डिवाइन, अंकुर तिवारी - अपना टाईम आएगा, गली बॉय
  • इरशाद कामिल - बेख्याली, कबीर सिंह
  • मनोज मुंतशिर - तेरी मिट्टी, केसरी
  • मिथुन - तुझे कितना चाहने लगे, कबीर सिंह
  • तनिष्क बागची - वे माही, केसरी

Filmfare Award Nomination for Best Playback Singer

  • अरिजित सिंह - कलंक नहीं, कलंक
  • अरिजीत सिंह - वे माही, केसरी
  • नकाश अज़ीज़ - स्लो मोशन, भारत
  • बी प्राक - तेरी मिट्टी, केसरी
  • सचेत टंडन - बेख्याली, कबीर सिंह

Filmfare Award Nomination for Best Playback Singer

  • नेहा भसीन - चाशनी, भारत
  • परंपरा ठाकुर - मेरे सोहनेया, कबीर सिंह
  • शिल्पा राव - घुंघरू, वॉर
  • श्रेया घोषाल - ये आईना, कबीर सिंह
  • श्रेया घोषाल, वैशाली म्हाड़े - घर मोरे परदेसिया, कलंक
  • सोना मोहापात्रा, ज्योतिका टांगरी - बेबी गोल्ड, सांड की आंख

Filmfare Award Nomination for Best Debut Director

  • आदित्य धर - उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
  • जगन शक्ति - मिशन मंगल
  • राज शांडिल्य - ड्रीम गर्ल
  • तुषार हीरानंदानी - सांड की आंख
  • राज मेहता - गुड न्यूज़
  • गोपी पुथरान - मर्दानी 2

Filmfare Award Nomination for Best Debut Actor

  • अभिमन्यु डसानी - मर्द को दर्द नहीं होता
  • मीज़ान जाफरी – मलाल
  • सिद्धांत चतुर्वेदी - गली बॉय
  • वर्धन पुरी - ये साली आशिकी
  • विशाल जेठवा - मर्दानी 2
  • ज़हीर इक़बाल – नोटबुक

Filmfare Award Nomination for Best Debut Actress

  • अनन्या पांडे - स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2
  • प्रनूतन बहल – नोटबुक
  • तारा सुतारिया - स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2
  • सईं मांजरेकर - दबंग 3
  • शरमीन सहगल - मलाल
  • शिवालिक ओबेरॉय - ये साली आशिकी

Filmfare Award Nomination for Best Dialogues

  • आर्टिकल 15 - अनुभव सिन्हा गौरव सोलांकी
  • बाला - निरेन भट्ट
  • छिछोरे - नितेश तिवारी, पीयुष गुप्ता, निखिल महरोत्रा
  • गली बॉय - विजय मौर्या
  • सोनचिड़िया - सुदीप वर्मा
  • सुपर 30 - संजीव दत्ता

Filmfare Award Nomination for Best Screenplay

  • आर्टिकल 15 - अनुभव सिन्हा, गौरव सोलांकी
  • गली बॉय - रीमा कागती,  ज़ोया अख्तर
  • मिशन मंगल - आर बाल्कि, जगन शक्ति, निधि सिंह धर्मा, साकेत कोंडिपर्थी
  • सांड की आंख - बलविंदर सिंह जंजुआ
  • सेक्शन 375 - मनीष गुप्ता, अजय बहल
  • सोनचिड़िया - सुदीप शर्मा

Filmfare Award Nomination for Best Story

  • आर्टिकल 15 - अनुभव सिन्हा, गौरव सोलांकी
  • छिछोरे - नितेश तिवारी, पीयुष गुप्ता, निखिल महरोत्रा
  • गली बॉय - ज़ोया अख्तर, रीमा कागती
  • मर्द को दर्द नहीं होता - वासन बाला
  • मिशन मंगल - जगन शक्ति
  • सोन चिड़िया - अभिषेक चौबे, सुदीप शर्मा

इन्हे मिला है Filmfare Awards 2020 in Technical Category

  • बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर - कर्श काले, सैल्वेज ऑडियो कलेक्टिव, गली बॉय
  • स्पेशल अवार्ड मनीष मल्होत्रा - फैशन इंडस्ट्री में 30 साल के बेमिसाल सफर के लिए
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - जय ओज, गली बॉय
  • बेस्ट एक्शन - पॉल जेनिंग्स, ओ सी यंग, परवेज़ शेख, फ्रांज़ स्पिलहॉज, वॉर
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम - दिव्या गंभीर, निधि गंभीर, सोन चिरैया
  • बेस्ट साउंड डिजाइन - बिस्वदीप दीपक चटर्जी, निहार रंजन समल, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
  • बेस्ट वीएफएक्स - शेरी भारदा, विशाल आनंद (YFX), वॉर
  • बेस्ट एडिटिंग - शिवकुमार पणिक्कर, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन - सुजान कप्लान मरवान्जी, गली बॉय

इस बार गुवाहाटी में होगा मुख्य कार्यक्रम(Filmfare Awards 2020 Venue)

आपको बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 (Filmfare Awards 2020) का मुख्य इवेंट गुवाहाटी की वादियों में होने जा रहा है। जो 16 फरवरी को होगा। बॉलीवुड के तमाम सितारे उस रात गुवाहाटी में होंगे। लिहाज़ा तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

और देखेंः

6

4वें फिल्म फेयर अवॉर्ड में दिखा बॉलीवुड सितारों का जलवा

#bollywood news in hindi #bollywood #Bollywood updates #Filmfare Awards #Filmfare #FilmFare Award #Filmfare Awards 2020 #Filmfare Awards 2020 Date #Filmfare Awards 2020 Nominations List #Filmfare Awards 2020 Tickets #Filmfare Awards 2020 Venue
Latest Stories