'जयेश भाई जोरदार' के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह दिख रहें काफी जोरदार 

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
'जयेश भाई जोरदार' के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह दिख रहें काफी जोरदार 
रणवीर सिंह की नई फिल्म' जयेश भाई जोरदार' का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। फर्स्ट लुक को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है.
साथ में रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा है - जयेश भाई हैं एकदम जोरदार। 'जयेश भाई जोरदार' के डायरेक्टर हैं दिव्यांग ठक्कर।

इस फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह बिलकुल अलग नजर आ रहे हैं । नारंगी कलर की टीशर्ट और जींस में रणवीर सिंह अपने पिछले फिल्मों के लुक्स से हटकर दिख रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के पीछे घूंघट में औरतें खड़ी हैं जिनको रणवीर सिंह बचाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणवीर गुजराती लड़के का किरदार निभा रहे हैं.

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की बात करें तो कपिल देव के ऊपर बन रही बायोपिक '83'  में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं, जिसमें उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी है।

Latest Stories