सलमान खान के यूट्यूब चैनल पर पहला गाना हुआ रिलीज, Pyaar Karona का वीडियो आया सामने

author-image
By Chhaya Sharma
सलमान खान के यूट्यूब चैनल पर पहला गाना हुआ रिलीज, Pyaar Karona का वीडियो आया सामने
New Update

अपने नए यूट्यूब चैनल पर खुद का गाना Pyaar Karona लेकर आ गए हैं सलमान , यहाँ देखें...

बॉलीवुड की जान सलमान खान जो भी करते हैं अपने अलग जुदा अंदाज़ में करते हैं। यही खास बात उन्हें बाकि बॉलीवुड स्टार्स से अलग बनाती है। आपको पता ही होगा कि सलमान खान ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक करने के लिए एक गाना बनाया है। सलमान खान ने इस गाने का

ऑडियो भी रिलीज कर दिया है। इस गाने के जरिए सलमान खान लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुक कर रहे हैं। सलमान का ये अनोखा अंदाज उनके फैन्स को भी काफी पसंद आ रहा है। बीते दिन सलमान ने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर आज रिलीज करने की बात कही थी वहीं आज सलमान Pyaar Karona गाने को लेकर लोगों के सामने भी आ गए हैं।

सलमान की आवाज़ में Pyaar Karona

सलमान खान लगातार कोरोना वायरस के प्रति अपने फैन्स को जागरुक करने का काम कर रहे हैं। ऐसे में सलमान अब इस गाने के जरिए लोगों को जागरुक करने जा रहे हैं। 'प्यार करो ना'  गाने के बोल सलमान और हुसैन ने लिखे हैं। इसे साजिद वाजिद की जोड़ी ने कंपोज किया है। वहीं इस गाने को खुद सलमान खान ने गाया है। गाने का टीजर बीते दिन खुद सलमान खाने ने ही रिलीज किया था। वहीं अब इस गाने का ऑडियो भी रिलीज कर दिया गया है।

Pyaar Karona ऑडियो रिलीज़

सलमान खान के यूट्यूब चैनल पर पहला गाना हुआ रिलीज, Pyaar Karona का वीडियो आया सामने

Source - Instagram

इस बात की जानकारी खुद सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। सलमान ने इस गाने का लिंक लोगों के साथ शेयर किया है। इस लिंक को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है, 'इमोशनली पास रहो और फिजिकली दूर रहो ना प्यार करो ना, ऑडियो आउट हो गया है।'

सलमान खान के इस गाने की ऑडियो आते ही लोगों ने इसे उतने ही प्यार से सुना और सलमान की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। तो अगर आपने अभी तक सलमान खान का यू -ट्यूब चैनल (being salman khan) सब्सक्राइब नहीं किया है। जो अब जरूर कर लिजिएगा।

Pyaar Karona premiering @ 3 pm

सलमान खान के यूट्यूब चैनल पर पहला गाना हुआ रिलीज, Pyaar Karona का वीडियो आया सामने

Source - Instagram

वहीं सलमान ने इस गाने के प्रीमिंग के लिए आज दोपहर 3 बजे का समय तय किया था। जिसका इंतज़ार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे थे। अब वो इंतज़ार ख़त्म यहाँ देखें वीडियो। ....

>

बता दें कि सलमान खान इस समय अपने परिवार के साथ पनवेल वाले फार्महाउस में हैं। सलमान यहां परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। सलमान की दोनों बहनें भी अपने परिवार के साथ यहीं पर हैं। दरअसल पूरा परिवार पनवेल फार्महाउस पर वीकेंड के दौरान पहुंचा था। इसी समय लॉकडाउन हो गया और तभी से सारा परिवार एक साथ यहीं पर समय बिता रहा है। हाल ही में सलमान खान ने मुरादाबाद में हुई घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया था। बहरहाल अब देखना होगा कि सलमान खान का ये नया तरीका लोगों को कोरोना के प्रति कितना जागरुक और सजग बनाता है।

ये भी पढ़ें– जिम आउटफिट में दिशा पटानी ने किया जबरदस्त डांस, लॉकडाउन में ऐसे बिता रही हैं समय

#Salman Khan #Being Human #Bollywood Superstar #salman khan song #Salman Khan video #lockdown india #pyar karona #salman khan youtube channel #being salman khan #salman khan pyar karona audio #youtuber salman khan
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe