Advertisment

पूर्व भारतीय एथलीट Milkha Singh का हुआ निधन, कई बॉलीवुड कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

author-image
By Pragati Raj
New Update
पूर्व भारतीय एथलीट Milkha Singh का हुआ निधन, कई बॉलीवुड कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व भारतीय एथलीट Milkha Singh, जिन्हें फ्लाइंग सिख नाम से भी जाना जाता है। उनका 18 जून रात 11:30 बजे निधन हो गया। ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण उन्हें 3 जून को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 20 मई को वो कोरोना से संक्रमित हुए थे। छह दिन पहले 13 जून को मिल्खा की पत्नी निर्मल का निधन हो गया था।

Advertisment

वह भारत की एक पूर्व वॉलीबॉल कप्तान थी। उनकी उम्र 85 की थीं। वो भी कोरोना से संक्रमित हुई थीं। Milkha Singh के निधन पर कई लोगों ने अपना दुख व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। शाहरुख खान, फरहान अख्तर, रवीना टंडन, अंगद बेदी, मधुर भंडारकर और अन्य सहित बॉलीवुड हस्तियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

?s=19

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने ट्वीट किया, 'द फ्लाइंग सिख अब व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नहीं है लेकिन उनकी उपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी और उनकी विरासत बेजोड़ रहेगी... मेरे लिए एक प्रेरणा... लाखों लोगों के लिए प्रेरणा। शांति से रहें।' मिल्खा सिंह सर।'

?s=19

अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'दुख में..मिल्खा सिंह का निधन..भारत का गौरव..एक महान एथलीट..एक महान इंसान..वाहेगुरु दी मेहर..प्रार्थना।'

?s=19

?s=19

Advertisment
Latest Stories