Advertisment

अर्जुन कपूर की अगली फिल्म है 'इंडियाज मोस्ट वांटेड', अगस्त से शुरु होगी शूटिंग

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
अर्जुन कपूर की अगली फिल्म है 'इंडियाज मोस्ट वांटेड', अगस्त से शुरु होगी शूटिंग

डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने फिल्म 'इंजियाज मोस्ट वांटेड' के लिए हाथ मिला लिया है। ये फिल्म एक इंस्पायरिंग स्टोरी होगी और अर्जुन कपूर इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त में शुरू हो जाएगी और इसे अगले साल 24 मई को रिलीज करने की तैयारी है। एक्टर अर्जुन कपूर ने ट्वीट कर इस फिल्म के बारे में जानकारी शेयर की है।

Advertisment

गर्व महसूस हो रहा है

अर्जुन ने लिखा, 'एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है जो भारत के लोगों को प्रेरित करेगी। India's Most Wanted ऐसे हीरोज को सलाम है जिन्होंने हमारी जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी। अर्जुन ने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसे किसी अखबार के फ्रंट पेज की तरह बनाया गया है। इसमें अर्जुन ने फिल्म से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराई हैं। पोस्टर में बताया गया है कि फिल्म की कहानी भारत के मोस्ट वांटेड की कहानी से प्रेरित है जिसने एक गोली तक नहीं चलाई थी।

Advertisment
Latest Stories