Advertisment

'सुई-धागा' में अनुष्का शर्मा के लुक का सोशल मीडिया पर उड़ रहा मज़ाक, मीम्स देख आप भी हंसते-हंसते हो जाएंगे परेशान

author-image
By Sangya Singh
New Update
'सुई-धागा' में अनुष्का शर्मा के लुक का सोशल मीडिया पर उड़ रहा मज़ाक, मीम्स देख आप भी हंसते-हंसते हो जाएंगे परेशान

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। दरअसल, अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही हर तरफ ये ट्रेलर चर्चा में भी आ गया है। इस फिल्म में पहली बार वरुण और अनुष्का साथ नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में दोनों को देखकर फिल्म में उन्हें साथ देखने की बेताबी तो फैंस में है ही, इसके अलावा जो बात सबसे ज्यादा लोगों को बेताब कर रही है, वो है अनुष्का शर्मा का लुक और उनकी एक्टिंग।

यहां तक कि इसे लेकर अब सोशल मीडिया पर मीम्स भी बनने लगे हैं। ट्रेलर में अनुष्का शर्मा रोती, बिलखती दिखाई दे रही हैं। अनुष्का की इसी फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया जा रहा है। अनुष्का के इस एक्सप्रेशन को सोशल मीडिया यूजर्स ने लोकल ट्रेन से लेकर एक्जामिनेशन हॉल और कैब पिक प्लाइंट तक कई सारी स्थितियों से जोड़ा जा रहा है।

कभी अनुष्का पीएम मोदी के बगल में दिखीं, तो कभी अपने पति विराट कोहली के साथ खेल के मैदान में। अनुष्का इन मीम्स में हर जगह नजर आ रही हैं। आपको बता दें, कि फिल्म सुई धागा यशराज बैनर के तले बनी है। फिल्म में वरुण का नाम मौजी है और अनुष्का का नाम ममता है। फिल्म का प्रोडक्शन और स्क्रिप्ट मनीष शर्मा ने किया है।

बता दें, कि इस फिल्म के लिए वरुण और अनुष्का दोनों ने ही सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिग ली है।  इसे लेकर फिल्म के निर्माता मनीष ने बताया था कि अपनी फिल्म में ऐसी अभिनेत्री चाहते थे, जो बिना प्रयास किए किरदार में उतर जाए। जो बुद्धिमान, मजबूत और शांत रहते हुए भी अपनी बात कहना जानती हो। इस फिल्म की कहानी महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित है। फिल्म में पीएम नरेंद्र मोदी का ‘मेक इन इंडिया’ अभियान भी देखने को मिलेगा। शरत कटारिया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।

Advertisment
Latest Stories