/mayapuri/media/post_banners/8999a6b00d77406f201e99177456b87405b120330a9eecf9fa72282d364add77.jpg)
बॉलीवुड और हॉलीवुड में उनकी ​अविस्मरणीय फिल्म यात्रा में कई यादगार भूमिका निभाने वाले
,
​दिवंगत अनुभवी अभिनेता ओम पुरी
,
निर्माता लक्ष्मी आर अय्यर की आगामी ऐतिहासिक ड्रामा गांधी: द कांस्पीरेसी​ ​(गांधी ​हत्या: एक साजिश)​ ​में एक दिलचस्प भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उनकी अंतिम ​इंटरनेशनल फिल्मों में से एक
,
​इस फिल्म का निर्देशन ​अल्जीरियाई फिल्म निर्माता​
,
निर्देशक​ करीम ट्रेडीडिया​ ने ​निर्देशित​ किया है। ​गांधी पर दिवंगत दिग्गज अभिनेता के साथ मिलकर काम ​करने पर लक्ष्मी याद करते​ हुए कहती​ हैं
, '
ओम सर एक ​श्रेष्ठ ​अभिनेता​ ​और एक महान इंसान थे। ​ओल्ड स्कूल अभिनेता होने के नाते
,​
उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी
,
इस विषय को पसंद किया और सिर्फ दो दिनों में इसका हिस्सा होने के लिए सहमत हो गए। उनके साथ काम करना और उनसे सीखने का अनुभव बहुत बढ़िया रहा। '
/mayapuri/media/post_attachments/012ef17ccad28239b42f08073fef1a753b0d8c39823e1fe74f8e25249931e202.jpg)
हालांकि महान नेता पर केंद्रित कई फिल्मों ​बनायीं गई है
,
लेकिन लक्ष्मी का मानना है कि ​इस फिल्म में कुछ अनछुए तथ्यों का खुलासा ​होगा। ​वे आगे बताती है
, '
मैं गांधी जी की अहिंसा की विचारधारा ​मानती हूं। ​जब ​ट्विटर और फेसबुक​ नहीं थे तक़रीबन
68
साल पहले जन-जागरूकता पैदा करने की उनकी क्षमता​ अद्वितीय थी। सरल कहानी है कि एक कट्टरपंथी आया और गांधी​ जी को ​गोली मार दी​
, ​
आपको गहराई तक जाना और खेल ​की गतिशीलता को समझना होगा
,
और फिल्म ​में तमाम​ ऐसी आश्चर्यकारक​ ​घटनायें है जो महात्मा गांधी की हत्या ​के कारण ​होगी। लक्ष्मी आर अय्यर द्वारा निर्मित और करीम ट्रेडीडिया द्वारा निर्देशित​ गांधी: द कांस्पीरेसी​ ​(गांधी ​हत्या: एक साजिश)​ इस वर्ष ​प्रदर्शित होगी​।