/mayapuri/media/post_banners/ea2cc420d45609915cd28b7b151fd08c26db8f4bb6b13ce48d90ac7290d8a943.jpg)
अमेरिकन फैशन मॉडल गिगी हदीद अकसर अपने बेल्ड और सेक्सी लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। आए दिन उनकी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। फैंस को उनका बोल्ड अंदाज बेहद पसंद है
हाल ही में एक बार फिर गीगी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, बिते दिनों गीगी लंदन फैशन वीक में पहुंची। इस दौरान गिगी ने ब्राउन टॉप के साथ डेनिम जीन और डेनिम जैकेट पहनी हुई थी। जिसमें वह बेहद सेक्सी लग रही थी। उसी के साथ उन्होंने ब्राउन कलर का बैग भी कैरी किया हुआ है। तस्वीरों में गिगी का स्वैग लुक साफ नजर आ रहा है। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
बता दें की गिगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके लुक और अदाओं को फैंस काफी पसंद करते हैं। गिगी ने 2013 में आईएमजी मॉडल पर हस्ताक्षर किया गया था। 2016 में उन्हें ब्रिटिश फैशन काउंसिल द्वारा वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय मॉडल नामित किया गया था।