Advertisment

'इन निक ऑफ टाइम' ने प्रियंका चोपड़ा को बनाया टॉप ट्रेंडिंग एक्ट्रेस

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
'इन निक ऑफ टाइम' ने प्रियंका चोपड़ा को बनाया टॉप ट्रेंडिंग एक्ट्रेस

पिछले दिनों अपने घर मुंबई लौटी, अंतर्राष्ट्रीय आइकन प्रियंका चोपड़ा अब कौनसी बॉलीवुड फिल्म करेंगी, इस पर अखबारों में पहलें ही काफी खबरें छायी रहीं। जिसके बाद सोनाली बोस का प्रोजेक्ट और सलमान खान की अगली फिल्म भारत में रहें प्रियंका के किरदार को लेकर काफी चर्चा हुई। और अब सलमान संग रहीं फिल्म भारत छोडने की वजह से और अपने कथित बॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई करने के मीडिया में आई रिपोर्ट्स के चलते फिर एक बार प्रियंका चोपडा ट्रेंड हो रहीं हैं।

Advertisment

अली अब्बास जफर ने किया था खुलासा

सलमान खान की फिल्म भारत के निर्देशक अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर 'इन निक ऑफ टाइम' का जिक्र किया। और सोशल मीडिया पर प्रियंका चर्चा का विषय हो गयी। 94 अंकों के साथ स्कोर ट्रेन्ड्स इंडिया चार्ट पर शीर्ष स्थान पर रहीं प्रियंका चोपडा देश की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री बन गयीं है। publive-image

स्कोर ट्रेंड्स के सह संस्थापक अश्वनी कौल कहतें हैं, 'अपने जनमदिन के दौरान देश वापस लौटी प्रियंका, निक जोनास के साथ छुट्टियाँ मनाने के लिए गोवा गयी थी। जिसके बाद उन्होंने सोनाली की फिल्म और बाद में सलमान की भारत करने का फैसला लिया। यह सारी बातों ने मीडिया का ध्यान तो आकर्षित किया ही। साथ ही, इन मीडिया रिपोर्ट्स से सोशल मीडिया पर भी प्रियंका ही छायी रहीं। और अब फिल्म ‘भारत’ छोडने के बाद प्रियंका फिर से सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। और उनकी सगाई की उड़ी खबरों ने भी प्रियंका को ही सबसे ज्यादा ट्रेंड करवाया हैं। इसीलिए अचानक से प्रियंका टॉप ट्रेंडिंग सेलिब्रिटी बन गयी हैं।“

अश्वनी कौल बताते हैं, 'हमने यह डेटा 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 न्यूज स्त्रोतों से इकट्ठा किया हैं। पूरे एक हफ्ते में मीडिया में उपलब्ध डेटा के अनुसार यह आंकडे सामने आते है।'