Nari Niti Foundation द्वारा 'Global National India Stardom Awards 2022' का किया गया आयोजन

author-image
By Sulena Majumdar Arora
New Update
'Global National India Stardom Awards 2022' organized by Nari Niti Foundation

नारीनीती फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'ग्लोबल नेशनल इंडिया स्टारडम अवार्ड्स 2022' का आयोजन पिछले दिनों, मुंबई में बड़े पैमाने पर, बॉलीवुड के आमंत्रित हस्तियों और मशहूर स्टार्स के साथ किया गया था. मस्ती से भरी इस शाम में टेलीविजन इंडस्ट्री का भव्य सेलिब्रिशंस दिखाई दिया और इस आयोजन में उन सभी को सम्मानित किया गया  जिन्होंने कड़ी मेहनत की है. इस भव्य समारोह में कई बिग शॉट्स  शामिल हुए. अतिथि के लिस्ट में मालवी मल्होत्रा, इहाना ढिल्लों, अक्षय ओबेरॉय, अर्जुन बिजलानी, शरद मल्होत्रा, देबत्तमा साहा, मधुरिमा तुली, शिवांगी जोशी, करणवीर शर्मा, आकांक्षा पुरी, अभिनेत्री गायत्री अय्यर, पर्ल वी पुरी, गायक अकासा, विशाल कोटियन  शामिल थे.  

इनके आलावा, विजय गांगुली,  (चका चक के कोरियोग्राफर) अतरंगी रे, खुशबू खान (इन्फ्लुएंसर) इस्माइल दरबार (संगीत निर्देशक), मान्या सिंह (मिस इंडिया 2020 रनर अप), लक्ष्य कपूर सिंगर, रोहित खंडेलवाल (मिस्टर वर्ल्ड 2016), समीक्षा जायसवाल, अनुष्का कौशिक के साथ मंजू लोढ़ा (उद्यमी), पीयूस जायसवाल सीईओ आइकॉनिक गोल्ड, रंजन केआर सिंह (निर्देशक नागिन 6), अजय जायसवाल सेंसर बोर्ड के सलाहकार सदस्य, नीतीश चंद्र (फैशन डिजाइनर) भी इस ग्रैंड उत्सव में शामिल हुए.

Latest Stories