'गोलमाल अगेन' को मिला छुट्टियों का फायदा

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
'गोलमाल अगेन' को मिला छुट्टियों का फायदा

दीवाली पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' साल 2017 के फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस खिड़की पर जोरदार दस्तक देते हुए 30.14 करोड़ रुपए की कलेक्शन की है। वही इसी फिल्म के साथ दस्तक देने वाली आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने पहले 4.30 करोड़ रुपए की कलेक्शन की। इस फिल्म को आमिर खान के मेनेजर अद्वेट चंदन ने डायरेक्ट किया है।

दोनों फिल्मों को क्रिटिक ने सराहा

दोनों फिल्मों को क्रिटिक ने सराहा है लेकिन अगर कुछ खबरों की मानें तो बताया  जा रहा है की 'गोलमाल अगेन' लोगों को ज्यादा पसंद नही आई कहा जा रहा है की गोलमाल को छुट्टियों का फायदा मिला है। वही 'सीक्रेट सुपरस्टार' को लोग खूब पसंद कर रहे है। अगर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श की माने ंतो अब तक 'गोलमान अगेन' ने दो दिनों में 58.51 करोड़ की कलेक्शन की है तो वही 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने तीन दिनों में 22.75 करोड़ की कलेक्शन की है।

बजट

अगर दोनों फिल्मों की बजट की बात करें तो जहां गोलमाल अगेन 100 करोड़ के बजट में बनी है तो वही सीक्रेट सुपरस्टार 50  करोड़ के बजट में बनी है।

स्टारकास्ट

गोलमाल अगेन में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तबू, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर, मुख्य भूमिका में है।

सीक्रेट सुपरस्टार  दंगल गर्ल जायरा वसीम, आमिर खान, मेहर विज मुख्य भूमिका में है।

Latest Stories