Advertisment

फिल्म 'गली बॉय' में 5 से ज्यादा स्ट्रीट रैपर्स का जलवा 

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
फिल्म 'गली बॉय' में 5 से ज्यादा स्ट्रीट रैपर्स का जलवा 

हालही में फिल्म गली बॉय के निर्माताओं ने एक शानदार लाइव म्यूजिक लॉन्च इवेंट में  फिल्म का म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया है, जहां रणवीर सिंह के साथ रैपर डिवाइन और नेजी सहित अन्य रैपर्स ने फिल्म के सभी गानों पर रैप करते हुए नज़र आये थे।

Advertisment

गली बॉय में कई तरह के गानो को शामिल किया गया है, और यह गाने नियमित बॉलीवुड ट्रैक नहीं बल्कि असली हिप हॉप संगीत हैं, जो की जवान दिलो की धड़कन जैसा है।

यह पहली बार है की किसी भी फिल्म में 5 से ज्यादा रैपर्स के साथ  मशहूर रैपर्स डिवाइन, नेजी और एमीवे एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। यह उनके फैन्स के लिए बड़ी बात है की उनके चहेते बड़ी स्क्रीन पर नजर आये आएंगे।

फिल्म में  कुल 18 गाने हैं और सभी गानों में इंटेंस लिरिक्स के साथ मजेदार रैप संगीत शामिल किया गया है।

फ़िल्म में रणवीर का किरदार भारतीय रैपर नेज़ी उर्फ नावेद शेख और डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस के जीवनगाथा से प्रेरित है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित ' गली बॉय' 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Advertisment
Latest Stories