'गली ब्वॉय' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, रणवीर सिंह और आलिया का दिखा रोमांटिक अंदाज

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
'गली ब्वॉय' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, रणवीर सिंह और आलिया का दिखा रोमांटिक अंदाज

बॉलीवुड  एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गली बॉय' में बिजी है। इस फिल्म मे उनके अपोजिट एक्ट्रैस आलिया भट्ट हैं। इस फिल्म को जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं।

हाल ही में फिल्म 'गली बॉय' का एक और पोस्टर रिलीज हो चुका है। पोस्टर में आलिया रणवीर की बांहों में नजर आ रही है। दोनों ही रोमांटिक अंदाज में दिख रहे है। पोस्टर रिलीज से पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें रणवीर सिंह रैप करते नजर आ रहे थे। लोगों को फिल्म का पोस्टर बेहद पसंद आ रहा है।  फैंस को फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतेजार था।

बता दें की फिल्म में पहली बार आलिया और रणबीर पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह मुंबई स्थित कुर्ला के एक रैपर नावेद शेख का रोल करते दिखाई देंगे. वहीं आलिया के रोल को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

Latest Stories