Advertisment

इंटरनेट पर सुपरहिट हुआ गुरु रंधावा का नया गाना , 2 दिन में 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

author-image
By Sangya Singh
New Update
इंटरनेट पर सुपरहिट हुआ गुरु रंधावा का नया गाना , 2 दिन में 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

पॉपुलर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसकी वजह है उनका नया गाना 'मेड इन इंडिया' है जो रिलीज होते ही YouTube पर नंबर वन ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। आपको विश्वास नहीं होगा इस गाने को सिर्फ यू-ट्यूब पर दो दिनों में दो करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने के साथ-साथ इसकी लोकेशन भी काफी खूबसूरत है।

गाना इटली के मिलन और लेक कोमो शहर में शूट किया गया है। इस गाने में रंधावा काफी रॉकिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने की शुरुआत में लड़की अपना फोटोशूट कराती हुई नजर आ रही है। इसके बाद रंधावा लड़की का पीछे करते हुए नजर आ रहे हैं। रंधावा गाना गाते-गाते लड़की का पीछा कर रहे हैं। इस सॉन्ग में गुरु रंधावा के साथ हैं एक्ट्रेस एल्नाज नोरौजी।

https://www.youtube.com/watch?time_continue=1&v=pnMQLrS5sTE

इस गाने को गुरु ने ही कंपोज किया है साथ ही गाने के बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं। आपको बता दें, गुरु रंधावा अपने मजेदार और हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों रंधावा बॉलीवुड में काफी पॉपुलर हैं और उनके गानों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते है। इससे पहले भी गुरु 'सूट सूट करदा', 'बन जा तू मेरी रानी', 'पटोला' जैसे सुपरहिट नंबर्स दे चुके हैं।

Advertisment
Latest Stories