/mayapuri/media/post_banners/f6d14d520667b8085292208273a4e365021a05ad241af63b167b059b453b76fc.jpg)
बच्चे मन के सच्चे होते है उनका पालन पोषण, संस्कार इसके अलावा उनको मॉँ - बाप का प्यार भी जरूरी होता है। किंतु समाज मे ऐसे अनेक बच्चे होते की जिनकी मॉँ नही होती। ऐसे हालात मे उनके डैडी को किस हालात से गुजरना पड़ता है, उनका पालन पोषण किस कठिनाईयों से करना पड़ता है। बिन मॉँ के बच्चों की क्या हालत होती है। इन बच्चों को जीने के लिये किस परिस्थियों का सामना करना पडता है। इन बच्चों की मानसिकता को लेकर बनाई हुई “हमारे डैडी” यह संदेश जनक फिल्म जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म का निर्माण सुभाष भैसारे ने किया है तथा लेखन, निर्देशन आर लागी शेट्टी जी का है। हरेश चुग इस फिल्म के लाइन निर्माता है। रेखा लागी शेट्टी असोसिएट निर्देशक है तथा नविन जावधा संगीतकार है। गीतकार है आसिफ खान, गायक उर्वशी वाणी और नविन जी ने गीतों को स्वर दिया है। कैमरामन ऋषिकेश और डिओपी धीरज वाघ है।
“हमारे डैडी” यह फिल्म की कहानी दो बच्चों के उपर आधारित है। उनकी मॉ बचपन मे गुजर जाती है। बीवी के गम मे बाप शराबी बनता है, मॉँ के गुजर जाने के बाद बच्चों की जिंदगी कैसे गुजरती है ? बाप किस तरह बच्चों को मॉँ – बाप का प्यार देता है ? बाप बिन मॉँ के बच्चों को कैसे पालन पोषण करके बड़ा करता है ? इसका जवाब इस फिल्म में मिल जायेगा। इस फिल्म में हर्ष लागी शेट्टी, आर्यन लागी शेट्टी, डॉल्सी मोजेस, कार्तिक सालेकर, कार्तिक शेट्टी, अनुजा, काव्या सालेकर, विरेन तांबे, आदित्य घाडी, बालाजी, अनुराग सिंग, चंद्रहंस पांडे, स्नेहा पाटील, सुभाष भैसारे, कोमल इन कलाकारों के अलावा आर लागी शेट्टी की महत्वपूर्ण भूमिका है।