Hansika Motwani को बॉयफ्रेंड Sohail Kathuria ने रोमांटिक अंदाज में किया प्रपोज

author-image
By Asna Zaidi
Hansika Motwani
New Update

Hansika Motwani Wedding: साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. खबरें हैं कि वह 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगी. इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. हंसिका मोटवानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें (Hansika Motwani Latest Photos) शेयर की हैं, जिसमें वह अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया (Hansika Motwani Boyfriend)  को प्रपोज करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर हंसिका की तस्वीरें (Hansika Motwani Photos) सामने आते ही वायरल हो गई हैं और लोगों ने उन्हें बधाई दी है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका मोटवानी अपने लाइफ टाइम बॉयफ्रेंड के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी. दोनों जयपुर में शादी के अंदाज में सात फेरे लेंगे. उनकी शादी की रस्में भी 2 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी. वहीं कहा जा रहा है कि वह 4 दिसंबर को सात फेरे लेंगे.

हंसिका मोटवानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह तमिल फिल्म 'राउडी बेबी' में नजर आने वाली हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी.

#Hansika Motwani #Hansika Motwani Boyfriend #Hansika Motwani boyfriend Sohail Kathuria #Hansika Motwani Latest Photos #Hansika Motwani Wedding
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe