एक ही दिन रिलीज होगी भाई-बहन की फिल्म, 'वीरे दी वेडिंग' के साथ आएगी 'भावेश जोशी'

author-image
By Sangya Singh
New Update
एक ही दिन रिलीज होगी भाई-बहन की फिल्म, 'वीरे दी वेडिंग' के साथ आएगी 'भावेश जोशी'

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके भाई एक्टर हर्षवर्धन कपूर बड़े पर्दे पर एक ही धमाका करने वाले हैं। जी हां, सोनम कपूर की आने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग और हर्षवर्धन कपूर की आने वाली फिल्म भावेश जोशी अब एक ही दिन रिलीज होगी।

दरअसल, हर्षवर्धन की फिल्म 'भावेश जोशी' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले ये फिल्म 25 मई 2018 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन डेट आगे खिसकने की वजह से ये फिल्म अब 1 जून को रिलीज होगी। रिलीज डेट आगे खिसकने की वजह से अब हर्षवर्धन बॉक्स ऑफिस पर अपनी बहन सोनम कपूर से टक्कर लेने वाले हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि सोनम की फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' भी 1 जून को रिलीज होने वाली है। वैसे हर्षवर्धन के लिए ये एक कड़ा मुकाबला होगा क्योंकि प्रेग्नेंसी के बाद ये करीना कपूर की कमबैक फिल्म है। शादी के बाद रिलीज होने वाली ये सोनम कपूर की पहली फिल्म होगी। इस सबसे ऊपर 'वीरे दि वेडिंग' के लिए दर्शकों में काफी समय से क्रेज है।

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'भावेश जोशी' हर्ष की दूसरी फिल्म है। 'भावेश जोशी' के बाद हर्षवर्धन अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में काम कर सकते हैं। इसे लेकर अभी कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

Latest Stories