/mayapuri/media/post_banners/ebdd0716472382b3a1d71cc26b75f99f189d97e07a85025dc3affde31b73c7ea.jpg)
मिल गई Malaika Arora की हमशक्ल!(Malaika Arora Duplicate)
अकसर हम लोगों ने सुना है कि दुनिया में एक जैसी शक्ल के 7 इंसान होते हैं। बॉलीवुड सेलेब्रेटिज़ के साथ ये बात यही साबित होती है। अब तक इंटरनेट की बदौलत रणबीर, आलिया, सलमान से लेकर अपने समय की दमदार अभिनेत्री मधुबाला तक के हमशक्ल मिल चुके हैं। जिन्हे देख लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए। वहीं अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। वो है मलाइका अरोड़ा का। जिनसे मिलते जुलते चेहरे की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। मलाइका अरोड़ा जैसी दिखने वाली(Malaika Arora Duplicate) ये कोई और नहीं बल्कि एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं।
मलाइका अरोड़ा जैसी ही दिखतीं हैं ये साउथ एक्ट्रेस
मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर की शुरूआत में कुछ फिल्मों में छोटी ही सही लेकिन एक्टिंग की। लेकिन कुछ बात नहीं बनी। लेकिन कोई भी रैंप शो हो मलाइका की रैंप वॉक के बिना अधूरा ही माना जाता है। इसके अलावा मलाइका कई फिल्मों में डांस नंबर भी कर चुकी हैं जो काफी पसंद किए गए। लेकिन अब मलाइका किसी और वजह से भी सुर्खियों में है। कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर में तेज़ी से वायरल हो रही हैं जिनमें मलाइका जैसी हुबहू(Malaika Arora Duplicate) दिखने वाली एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस हीना पांचाल नज़र आ रही हैं। अगर आपको हमारी बातों पर यकीन नहीं हो रहा, तो ज़रा इन तस्वीरों पर गौर फरमाए।
/mayapuri/media/post_attachments/abe17a12bf01652d98ef76ed2e61ac4b1a37e6dac87e831c63c5d2ae71e01437.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/ea88f1a8626662b0527d20a33677feda876323b432f4d7f8712e59bdb61ce2f0.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/dbcda8d2cd52d98a125aa01b8ebd8933bac2af0bb57d9847c8193678627bb9a2.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/a244c2ea4600e9872f28d0f1414d4d3dd2509f777f7a0ccb1e4c4f34822527d4.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/425901546a672784d1847e890f03a6a0de25f76953c9fbea63eea31bafaa7a77.jpg)
क्यों हो गए ना हैरान! हम भी ऐसे ही हैरान हो गए थे जब हमनें हीना पांचाल की ये तस्वीरें देखी थीं।
पारस छाबड़ा से शादी का प्रपोज़ल लेकर भी पहुंची हैं हीना पांचाल
आपको बता दे कि इन दिनो हीना पांचाल कलर्स चैनल पर आने वाले मुझसे शादी करोगी शो में नज़र आ रही हैं। इस शो में पारस छाबड़ा अपने लिए लड़की ढूंढ रहे हैं। और हीना पांचाल शादी का प्रपोज़ल लेकर शो में पहुंची हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा जैसी दिखने के चलते (Malaika Arora Duplicate) भी वो लगातार सुर्खियों में बनी हैं।
और पढ़ेंः अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीड़िया पर की तस्वीरें साझा, तस्वीरें हुई तुरंत वायरल!
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/03/cover-2661-2025-10-03-18-55-14.png)