बेस्ट फ्रेंड प्रियांक शर्मा के साथ रैंप वॉक पर उतरी हिना खान, साथ दिखी जबरदस्ट बॉन्डिंग

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
बेस्ट फ्रेंड प्रियांक शर्मा के साथ रैंप वॉक पर उतरी हिना खान, साथ दिखी जबरदस्ट बॉन्डिंग

टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपने हॉट और सेक्सी लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर हिना अपने ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में आई हैं। दरअसल, रविवार को मुंबई में हुए 'बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक' 2019  में हीना बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आई। वहीं  की हीना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस फैशन शो में हिना ने बेस्ट फ्रेंड प्रियांक शर्मा के साथ रैंप वॉक किया। तस्वीरों में हिना पीच कलर के ऑफ शॉल्डर लहंगे में नजर आ रही है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। हीना ने बेहद सेक्सी अंदाज मे कैमरे को पोज दिए वहीं प्रियांक पीच कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों ने डिजाइनर सोनाली जैन के लिए रैंप वॉक किया।

बता दें कि हिना और प्रियांक रियालिटी शो 'बिग बॉस 11' में नजर आए थे और शो के दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती हुई। हालांकि शो के दौरान दोनों कई बार लड़ते भी नजर आए लेकिन शो खत्म होने के बाद से दोनों की दोस्ती बरकरार है। दोनों सोशल साइट पर मस्ती करते हुए की तस्वीरें शेयर करते हैं। बिग बॉस के बाद दोनों किचन चैंपियन में भी नजर आए थे। यहां प्रियांक अपनी मां के साथ शो में पहुंचे थे तो वहीं हिना अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ नजर आईं थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना इन दिनों एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में कमोलिका का किरदार निभा रही हैं। फैंस उनके इस नेगटिव रोल को काफी पसंद कर रहे हैं।इसके अलावा वह जल्द बॉलीवुड में डेब्यू भई करने वाली है।

Latest Stories