हिंदी फिल्म ‘अनोखी- द जर्नी ऑफ ए वूमन’ प्रदर्शन के लिए तैयार - शान्तिस्वरुप त्रिपाठी

author-image
By Mayapuri
New Update
हिंदी फिल्म ‘अनोखी- द जर्नी ऑफ ए वूमन’ प्रदर्शन के लिए तैयार - शान्तिस्वरुप त्रिपाठी

  परम मां विंध्यवासिनी फिल्म्स की नवीनतम प्रस्तुति हिंदी फीचर फिल्म ‘अनोखी- द जर्नी ऑफ ए वूमन‘ बिहार, झारखंड, एवं मुंबई में शीघ्र ही बड़े पैमाने पर प्रदर्शित की जायेगी. बी बी के सिन्हा द्वारा निर्मित और संजय कुमार सिन्हा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक ऐसी नारी के त्याग और बलिदान की कहानी है, जिसे न पति से प्यार मिलता है, ना बेटे से सम्मान. क्या सौतेली माँ सचमुच निष्ठुर एवं खुदगर्ज होती है ? नहीं, वह सौतेली तो होती है, पर, आखिरकार माँ ही होती है. फिल्म की कहानी में सौतेली माँ अपने सौतेले बेटे की जान बचाने हेतु जान की बाजी लगा देने तक के लिए तैयार रहती है. ‘अनोखी‘ की कहानी का कॉन्सेप्ट बी बी सिन्हा का है. कुल 5 कर्णप्रिय गीतों से सजी इस फिल्म के मुख्य कलाकार राहुल रॉय, कशिश दुग्गल, कल्पना शाह, जरीना वहाब, राजू खेर, पुष्पा वर्मा, अमायरा भारद्वाज, केशू राहुल, बृजेश कुमार, मनीष चतुर्वेदी, रूपा सिंह, ओम कपूर, पूजा वर्मा, प्रिया सिंह मास्टर अभिनव और बेबी पूजा आदि हैं. सिनेमाटोग्राफर शानू सिन्हा के कलात्मक सिनेमाटोग्राफी से सजी इस फिल्म के पटकथा व संवाद लेखक जीतेंद्र सुमन, गीतकार कुकू प्रभाष, फरीद साबरी, विवेक बख्शी, राजेश मिश्रा तथा संगीतकार अमन श्लोक, कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना, एडिटर गोविंद दुबे और सह निर्मात्री रेणु सिन्हा हैं. इस फिल्म के प्रचारक समरजीत हैं.  

Latest Stories