Holi 2023: Sidharth और Kiara से लेकर KL Rahul और Athiya तक ये सितारें पहली बार मनाएंगे होली का जश्न

author-image
By Asna Zaidi
New Update
Holi 2023

Bollywood Celebs First Holi 2023: रंगों और मस्ती का त्योहार होली बस आने ही वाला है. देशभर में होली की तैयारियां जोरों पर हैं. इस साल यह पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा. रंगों के त्योहार में लोगों में एक अलग ही जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है. यही नहीं होली (Holi 2023)का त्योहार आते ही न केवल आम जनता बल्कि फिल्म और खेल इंडस्ट्री की प्रसिद्ध हस्तियों में भी उत्साह का माहौल है. 2022 और 2023 में कई सेलेब्रिटीज ने शादी की और शादी के बाद यह उनका पहला होली सेलिब्रेशन होगा. वहीं नीचे उन स्टार कपल्स की लिस्ट दी गई है जो पहली बार होली मनाने जा रहे हैं.

1. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Sidharth Malhotra – Kiara Advani)

7 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधने वाले सिद्धार्थ (Siddhart Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) एक विवाहित जोड़े के रूप में अपनी पहली होली एक साथ मनाएंगे. रंगों का यह त्योहार उनके लिए और भी खास होगा क्योंकि सिद्धार्थ एक पंजाबी परिवार से आते हैं जहां होली और दिवाली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है.

2. केएल राहुल - अथिया शेट्टी (KL Rahul – Athiya Shetty)

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) जिन्होंने 2015 की फिल्म "हीरो" से अभिनय की शुरुआत की, ने हाल ही में 23 जनवरी, 2023 को स्टार भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ शादी के बंधन में बंधी. इस साल का होली उत्सव नवविवाहित कपल के लिए अतिरिक्त स्पेशल होगा. वहीं अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के बाद यह उनकी पहली होली है. 

3. रणबीर कपूर - आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor – Alia Bhatt)

बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल्स में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट  (Alia Bhatt) एक साल तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे. वहीं इस जोड़े ने हाल ही में अपने पहले बच्चे, 'राहा' नाम की एक बेटी का स्वागत किया और इस साल का होली उत्सव उनके लिए और भी खास होगा क्योंकि वे पहली बार अपनी बेटी के साथ रंगों का त्योहार मना रहे हैं.

4. सोहेल खतुरिया - हंसिका मोटवानी (Sohael Khaturiya – Hansika Motwani)

साउथ और पंजाबी सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने 4 दिसंबर 2022 को जयपुर में बिजनेसमैन सोहेल खतुरिया (Sohael Khaturiya) के साथ शादी के बंधन में बंधी. शादी विशेष रूप से खास थी क्योंकि हंसिका ने खुलासा किया कि सोहेल के प्रस्ताव के लिए हां कहने में उन्हें लगभग 7-8 साल लग गए. वहीं शादी के बाद हंसिका की यह पहली होली होगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इस अवसर को कैसे मनाते हैं.

5. अक्षर पटेल - मेहा पटेल (Axar Patel – Meha Patel)

साल 2023 में सेलिब्रिटी शादियों की एक सीरीज देखी गई और उनमें से एक भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल (Axar Patel) अक्षर पटेल ने  26 जनवरी, 2023 को प्रोफेशनल डायटीशियन मेहा पटेल (Meha Patel) से शादी थी. वहीं होली को त्योहार आने में महज कुछ ही दिन बाकी हैं ऐसे में यह कपल पहली बार होली का जश्न मनाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं.

Latest Stories