हॉलीवुड एक्ट्रेस ओलिविया डी हैविलैंड का 104 वर्ष की उम्र में निधन

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
हॉलीवुड एक्ट्रेस ओलिविया डी हैविलैंड का 104 वर्ष की उम्र में निधन

दो बार ऑस्कर पुरस्कार विजेता रहीं एक्ट्रेस ओलिविया डी हैविलैंड का 104 वर्ष की उम्र में निधन

हॉलीवुड एक्ट्रेस और दो बार ऑस्कर पुरस्कार विजेता रहीं ओलिविया डी हैविलैंड का निधन हो गया है। वह 104 वर्ष की थीं। हैविलैंड ने रविवार शाम को पेरिस स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। हैलीवैंड 'गॉन विद द विंड' में नजर आई थीं। यह फिल्म 1939 में रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। हैलीवैंड इस फिल्म की आखिरी जीवित कलाकार थीं। अपने पांच दशक के करियर में हैविलैंड ने अलग-अलग किरदार निभाएं।

49 फिल्मों में किया काम

हॉलीवुड एक्ट्रेस ओलिविया डी हैविलैंड का 104 वर्ष की उम्र में निधन

Source - Abcnews

हॉलीवुड एक्ट्रेस ओलिविया डी हैविलैंड 1935 से लेकर 1988 तक, यानि पांच दशकों तक फिल्मों में एक्टिव रहीं। उन्होंने करीब 49 फिल्मों में काम किया और हर फिल्म में उनके किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ओलिविया डी हैविलैंड की मां दिवंगत अभिनेत्री लिलियन फॉन्टेन और उनकी बहन, दिवंगत जोन फॉनटेन, उस समय की प्रमुख हॉलीवुड स्टार और ऑस्कर विजेता भी थीं।

एरोल फ्लिन के साथ ओलिविया डी हैविलैंड की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। उस शुरुआती चरण में उनकी सबसे प्रमुख भूमिकाएं 'कैप्टन ब्लड' (1935) और 'द एडवेंचर्स ऑफ रॉबिन हुड' (1938) में थीं। कुल मिलाकर, ओलिविया ने फ्लिन के साथ लगभग आठ बड़ी फिल्मों में काम किया, और यह जोड़ी अपने समय की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली जोड़ी थी।

बता दे , हैविलैंड ने दो शादियां की। पहली लेखक मार्कस गुडरिच से और दूसरी पत्रकार पियरे गैलांटे से।

इन फिल्मों के लिए मिला था ऑस्कर

ओलिविया को पांच बार अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था, जिसमें से 1946 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'टू ईच हिज़ ओन' और 1949 की 'द हैरिस' में अपने किरदार के लिए उन्हें ऑस्कर मिला था। 1980 के दशक में, उन्होंने टेलीविजन में एक सफल करियर बनाया, और टीवी फिल्म 'अनास्तासिया: द मिस्ट्री ऑफ अन्ना' में अपने प्रदर्शन के लिए गोल्डन ग्लोब जीता।

और पढ़ेंः मुंबई की सड़कों पर मास्क पहनकर सारा अली खान ने की साइकलिंग, वीडियो वायरल

Latest Stories