ईशा अंबानी के संगीत में परफॉर्म करेंगी ये हॉलीवुड पॉप स्टार

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
ईशा अंबानी के संगीत में परफॉर्म करेंगी ये हॉलीवुड पॉप स्टार

बॉलीवुड में इस साल के अंत में कईं बड़ी शादियां होने जा रही है जिसका सबको बेसब्री से इंतज़ार है उनमे से एक नाम है ईशा अंबानी का जिनकी इस साल दिसंबर में शादी होने जा रही है। जी हाँ आपको बता दें की इटली के लेक कोमो में धूमधाम से बेटी की सगाई करने के बाद अब मुकेश अंबानी इस शादी को भी खास बनाने में लगे हुए हैं। तभी तो उन्होंने बेटी की संगीत सेरेमनी के लिए खास इंतजाम किया है। जी हां, खबर है कि उदयपुर में होने वाली ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की संगीत पार्टी में हॉलीवुड पॉप स्टार बियोंसे परफॉर्म करने वाली हैं। इतना ही नहीं इस परफॉमेंस के लिए बियोंसे करोड़ों की रकम भी लेंगी। जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

बेटी की पसंद का ख्याल रखते हुए मुकेश अंबानी ने बियोंसे को परफॉर्मेंस के लिए इनवाइट किया

खबरों की मानें तो बियोंसे एक दिन के परफॉर्मेंस के लिए 15 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं। ईशा अंबानी, बियोंस की बहुत बड़ी फैन हैं और अपनी बेटी की पसंद का ख्याल रखते हुए मुकेश अंबानी ने बियोंसे को परफॉर्मेंस के लिए इनवाइट किया है। संगीत सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा भी डांस परफॉर्मेंस देंगी। दोनों की शादी के फंक्शन 3 दिन यानी 8 से 10 दिसंबर के बीच हो सकते हैं। 8-9 दिसंबर को संगीत-मेहंदी की रस्में हो सकती हैं और 10 दिसंबर को शादी। वैसे, यह पहला मौका होगा जब सिंगर बियोंसे किसी शादी में परफॉर्मेंस करने के लिए भारत आएंगी।

बता दें, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल एक साथ पढ़े हैं। यह दोनों बचपन से एक दुसरे को जानते हैं और अच्छे दोस्त है। महाबलेश्वर में इसी साल पीरामल ने ईशा को प्रपोज किया हैं जिसके बाद दोनों ने एक दुसरे के साथ शादी करने का फैसला लिया।

Latest Stories