/mayapuri/media/post_banners/7927f4327b5206e8a3f59f911bd7ea9d17d5ee31230b222469fcc2f6f7ab84bb.jpg)
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के नाना और मशहूर डायरेक्टर जे ओम प्रकाश का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। जे ओम प्रकाश के अंतिम संस्कार में रोशन परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए। जे ओम प्रकाश के पार्थिव शरीर को उनके दामाद राकेश रोशन ने कंधा दिय। जबकि ऋतिक रोशन भी अंतिम यात्रा में नाना की अर्थी के आगे आगे चलते नजर आए आए।
/mayapuri/media/post_attachments/478627b899fbbff128c435d45ecc8b773d47f57eabc8cd1ac906fbadd592649d.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/9f6a3e1335b2a447226537354d33724c28c3bae21f21d526ce173cf01820cace.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/25b5a7b79ff7c7e969cd5e0394d3db4241e4fc444e16bfb402c9b63f5217e18c.jpg)
बता दें कि ऋतिक रोशन अपने नाना के बेहद करीब रहे हैं। सुपर 30 फिल्म रिलीज के दौरान उन्होंने बताया भी था कि उनके नाना ही उनकी लाइफ के सबसे बड़े टीचर रहे हैं। ऋतिक रोशन के अलावा बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां भी जे ओम प्रकाश के अंतिम संस्कार में शामिल हुई। इनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, धर्मेंद्र के नाम शामिल हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/1d31fb6dd2bd8113ffbf9db5eacf299de30402aaab4a8e1387bf744c350cfa22.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/5ebd34530187b6958400a389981a0594e098ea6503ce4d6d060de3e7d327700a.jpg)
इसके अलावा ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी अपने दोनों बेटों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। मुश्किल घड़ी में रोशन परिवार के साथ ऋतिक की बहन सुनैना रोशन भी नजर आईं। सुनैना, रोशन नाना के निधन पर बेहद भावुक दिखीं।
/mayapuri/media/post_attachments/aa2680acb3a278ae5fb0acce29ef8cdcf1181a2fc6e05d66acbd6eea19feb4c5.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/d2fc8dc35b662f4d07910a1fd12690d1f91c35c6a93f610457db1980a579fe1f.jpg)
अमिताभ बच्चन ने जे ओम प्रकाश के निधन से दुखी होकर सोशल मीडिया पर भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, जे ओम प्रकाश जी प्रोड्यूसर, डायरेक्टर का आज सुबह निधन हो गया। बहुत ही दयालु, मेरे पड़ोसी, ऋतिक रोशन के नाना. बहुत दुख. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
/mayapuri/media/post_attachments/4d8f69f0f4417c2fb6019f96195e8fb8c5ebcd59e29182a26fbc0cf31b8e8860.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/8b3a946b4d4453bc531c459e4c10792378afae17155498ff413fee318f0df8cb.jpg)
आपको बता दें, जे ओम प्रकाश ने आखिर क्यूं, आप की कसम, आई मिलन की बेला, आया सावन झूम के, आए दिन बहार के, आदमी खिलौना है जैसी फिल्में बनाई हैं।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)