Advertisment

 पिंकी रोशन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया छोटे रितिक का डांस वीडियो

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
 पिंकी रोशन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया छोटे रितिक का डांस वीडियो

रितिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रितिक रोशन डांस कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें अलग क्या है, क्योंकि रितिक रोशन डांसिंग लेजेंड हैं, ये सबको पता है। पर ये वीडियो अलग है। ये रितिक के बचपन की वीडियो है जिसमें  रितिक मुश्किल से छह-सात साल के होंगे। इस वीडियो में किसी की शादी हो रही है जिसमें रितिक रोशन और कुछ बच्चे डांस कर रहे हैं। गाना है अमिताभ बच्चन की 'अपनी तो जैसे तैसे'। रितिक रोशन इस वीडियो में ब्लू कलर की शर्ट पहने हुए बिल्कुल पतले दुबले से दिख रहे हैं, पर डांस तब भी कमाल का ही कर रहे हैं।

रितिक बचपन में भी डांस में अनाड़ी नहीं थे, ये वीडियो देखकर तो यही लग रहा है। वीडियो में यह साफ-साफ दिख रहा है कि रितिक अपने डांस में पूरी तरह से मशगूल हैं। आसपास से  उन्हें कोई लेना देना नहीं है।पिंकी रोशन द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर रितिक रोशन के फैन्स खुशी से पागल हो रहे हैं।

 पिंकी रोशन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया छोटे रितिक का डांस वीडियो मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
 पिंकी रोशन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया छोटे रितिक का डांस वीडियो अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
 पिंकी रोशन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया छोटे रितिक का डांस वीडियो आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitterऔर

Advertisment
Latest Stories