सुनील ग्रोवर से शख्स ने पूछा 'क्या किया आज? जवाब सुनकर लोट-पोट हो जाएंगे आप

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
सुनील ग्रोवर से शख्स ने पूछा 'क्या किया आज? जवाब सुनकर लोट-पोट हो जाएंगे आप

लॉकडाउन में सुनील ग्रोवर घर बैठे क्या-क्या कर रहे हैं  ? जवाब सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

सुनील ग्रोवर जितने अच्छे कॉमेडियन हैं, उतने ही शानदार एक्टर भी हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और लोगों को हंसाने का अंदाज भी जबरदस्त है।  लॉकडाउन के कारण वो अपना समय घर पर ही बिता रहे हैं।  हाल ही में उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील गमछा बांधे फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

क्या किया आज ?

दरअसल, सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है।  इस वीडियो की शुरुआत में दूसरी तरफ से आवाज आती है, और जी, क्या किया आज।  उस शख्स का जवाब देते हुए वो कहते हैं , 'सवेरे उठा फिर एक कप चाय पी, बाथरूम गया फिर एक कप चाय पी, नाश्ते में पोहे खाए फिर एक कप चाय पी।  न्यूज देखी फिर एक कप चाय पी , अब चारों कप धोने हैं बस, धोकर फिर एक कप चाय पियूंगा।

इस वीडियो पर फैंस से लेकर बॉलीवुड कलाकार भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक्टर के इस वीडियो पर बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने भी कमेंट किया है।  उनका रिएक्शन देख ऐसा लग रहा है, जैसे वह सुनील ग्रोवर का वीडियो देख अपनी हंसी न रोक पाए हो।  इसके अलावा नीना गुप्ता जैसे कई कलाकारों ने भी सुनील ग्रोवर के वीडियो पर कमेंट किया है।

इससे पहले सुनील ग्रोवर ने एक फनी वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने बताया उन्हें अपना मास्क और सैनिटाइजर बदलवाना पड़ेगा।  अब ये बात वो बता तो रहे हैं लेकिन आमिर खान के स्टाइल में.वो वीडियो में आमिर खान की मिमिक्री कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सुनील लिखते हैं, ये वीडियो भी 100 प्रतिशत सही नहीं है। अगर आपको भी कोई चीज बदलनी है तो लॉकडाउन के बाद ही बदले। उनका वीडियो देख लोग हंसने को मजबूर हो रहे है।

बता दें, कि सुनील ग्रोवर  जितने जबरदस्त कॉमेडियन हैं, उतने ही शानदार एक्टर भी हैं। बीते साल आई फिल्म 'भारत' में सुनील ग्रोवर ने अपना किरदार बखूबी निभाते हुए लोगों का खूब दिल जीता था।  इससे पहले टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' और अक्षय कुमार की 'गब्बर इज बैक' में भी सुनील ग्रोवर नजर आ चुके हैं। सुनील ग्रोवर अपने वीडियो के माध्यम से लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। इन दिनों लॉकडाउन के बाद भी वह लगातार फैंस से जुड़े हुए हैं।

Latest Stories