/mayapuri/media/post_banners/32e10fd31c8e97f51c83069691e9cc447d16cfd953afbad018b9dfc0a71ec3d3.jpg)
अर्जेंटीना के नेशनल इंस्टीस्यूट ऑफ सिनेमा एंड ऑडियो विसुअल आर्ट्स ने भारत को ‘मर डेल प्लाटा फिल्म फेस्टिवल और वेंटाना सर 2019’ के लिए आमंत्रित किया है। अर्जेंटीना ने भारत के साथ सह-उत्पादन संभावनाओं का पता लगाने के लिए उत्सुकता व्यक्त की है। बता दें कि TIFF में इंडिया पवेलियन ने ओवरसीज मार्केट में भारतीय सिनेमा को बढ़ावा दिया, IFFI 2019 Goa में विदेशी सहयोग, सह-प्रोडक्शंस और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी को प्रोत्साहित किया।
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के स्वर्ण जयंती संस्करण के लिए आउटरीच के भाग के रूप में, टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) 2019 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माण उद्योग के कई प्रमुख हितधारकों के साथ मुलाकात की और उन्हें अवगत कराया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा गठित इंडिया पैवेलियन में बैठकें आयोजित की गईं। सुश्री लिसा मैकलेओड, पर्यटन, संस्कृति और खेल मंत्री, टोरंटो, ओंटारियो, इंडिया पवेलियन जाने वाली प्रमुख हस्तियों में शामिल थीं। मंत्री को IFFI 2019 की गतिविधियों से अवगत कराया गया और भारत ने अपनी 50 वीं वर्षगांठ मनाई।