3 नवंबर से दिल्ली में अबू धाबी पर्यटन सप्ताह By Mayapuri Desk 30 Oct 2017 | एडिट 30 Oct 2017 23:00 IST in ताजा खबर New Update अबू धाबी का संस्कृति और पर्यटन विभाग शीघ्र ही नई दिल्ली के प्रगति विहार स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपना पहला अबू धाबी वीक शुरू करने वाला है। इसके तहत बहु-शहर प्रदर्शनी का आयोजन भी 3 नवंबर से 5 नवंबर तक किया जाएगा। हफ्ते भर की यह प्रदर्शनी अमीरात के पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के प्रस्ताव को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है। यह साप्ताहिक कार्यक्रम उपभोक्ताओं, व्यापार एजेंटों और हितधारकों के लिए एक छत के नीचे उपस्थित होने के लिए एक महान अवसर का प्रतिनिधित्व करता है और इसके के जरिये अबू धाबी को भी भारतीय बाजार के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण गंतव्य के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। यह शो एक गतिशील, परिवारिक मनोरंजन का बेहतरीन गंतव्य साबित होगा, जो व्यापार के भरपूर अवसर प्रदान करने वाला साबित होगा। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी कई सालों से भारतीय पर्यटकों की घटती दिलचस्पी को लेकर चिंतित है। इस प्रदर्शनी सप्ताह के जरिये आभासी वास्तविकताओं सहित आबू धाबी की फेरारी दुनिया, रेगिस्तान सफारी और एतिहाद एयरवेज की उड़ानों की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ आश्चर्यजनक आबू धाबी के अनुभवों को समझने का अवसर प्रदान करेगी। और, यह सब एक ही छत के नीचे होगा! 11 नवंबर, 2017 को अपने भव्य उद्घाटन के लिए शानदार सेट के साथ लौवरे आबू धाबी की एक झलक भी इस मौके पर दिखाई जाएगी। #Abu Dhabi हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article