हॉकी के बाद संदीप सिंह के राजनीतिक सफर पर बनेगी दूसरी फिल्म 'सिंह सूरमा'

author-image
By Sangya Singh
New Update
हॉकी के बाद संदीप सिंह के राजनीतिक सफर पर बनेगी दूसरी फिल्म 'सिंह सूरमा'

संदीप सिंह के जीवन पर बनने जा रही दूसरी फिल्म

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह के जीवन पर बनी फिल्म सूरमा के बाद अब उनके जीवन पर एक और फिल्म बनने जा रही है। सूरमा को रिलीज हुए दो साल पूरे हो गए हैं। सूरमा फिल्म बड़े पर्दे पर हिट रही थी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने संदीप सिंह का किरदार निभाया था। वहीं, अब संदीप सिंह के जीवन पर दूसरी फिल्म भी बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम होगा सिंह सूरमा। अपने जीवन पर बनने जा रही दूसरी फिल्म को लेकर खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह काफी उत्साहित हैं।

सूरमा को रिलीज हुए दो साल पूरे

आपको बता दें कि संदीप सिंह ने साल 2019 का चुनाव पिहोवा हलके से बीजेपी के टिकट पर लड़ा था। चुनाव जीतने के बाद उन्हें खेल राज्य मंत्री बनाया गया। हालांकि अपने इस 9 महीने के कार्यकाल में वो काफी विवादित भी रहे, लेकिन उन्होंने खेलों में सुधार के लिए काफी प्रयास भी किए। खेल राज्य मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दूसरी आने वाली फिल्म 'सिंह सूरमा' को लेकर ट्वीट भी किया है। इस फिल्म में सूरमा के आगे के जीवन की कहानी को दर्शाया जाएगा, कि किस तरह संदीप सिंह ने हॉकी की दुनिया में देश का परचम लहराने के बाद राजनीति की दुनिया में अपना कदम रखा।

संदीप सिंह के जीवन पर बनने जा रही दूसरी फिल्म सिंह सूरमा को दीपक सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की कास्ट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। संदीप सिंह के अनुसार दो साल पहले बनी सूरमा एक ऐसे पॉजिटिव व्यक्ति के संघर्ष की कहानी है, जिसने जमीन से उठने के बाद आसमान तक की ऊंचाइयों को छुआ। फिल्म के जरिए 'नेवर गिव अप' का संदेश लोगों तक पहुंचा है। अब देखना ये है कि दूसरी फिल्म सिंह सूरमा के लिए हाकी प्रेमियों और दर्शकों को कितना इंतजार करना पड़ सकता है और ये फिल्म भी क्या सूरमा की तरह लोगों के दिलों को जीत पाएगी ?

ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की बहन को मिली रेप और जान से मारने की धमकी, लेंगी लीगल एक्शन

Latest Stories