/mayapuri/media/post_banners/51181431f1fb7bf95319c6b9186d0a9edb19bcc31a66a9f2ff0bd36ac16aa431.jpg)
पिछले कुछ महीनों से पूरे देश में ये चर्चा जोर-शोर से चल रही है कि किस तरह इस इंडस्ट्री पर कुछ लोगों का कब्जा है और यह उनके द्वारा चलाई जा रही है। इस इंडस्ट्री में केवल उनके दोस्तों और परिवार के लोगों को ही मौका मिलता है, लेकिन अभिनेता श्रेयस तलपड़े का इस बारे में कुछ और ही सोचना है।
जिनमें हुनर है, इंडस्ट्री ने उनका खुले दिल से स्वागत किया है
अपने सफर की शुरुआत से ही श्रेयस ने ‘इक़बाल’, ‘डोर’, जैसी बेहतरीन फिल्में की हैं। उन्होंने अपने बलबूते पर इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। उनका मानना है कि ये इंडस्ट्री सबकी है और जिनमें हुनर है, इंडस्ट्री ने उनका खुले दिल से स्वागत किया है। ये इंडस्ट्री केवल इससे जुड़े लोगों की नहीं है। मैं उसका एक जीता-जागता उदाहरण हूं।’’
करण जौहर और रोहित शेट्टी के साथ स्टार प्लस के आगामी शो के बारे में टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं आने वाले सुपरस्टार्स को शुभकामनाएं देता हूं। ये टास्क मास्टर आपको पूरी तरह तपाने वाले हैं, जिससे आप में और निखार ही आयेगा।’’