क्या सच में चरित देसाई को डेट कर रहीं है परिणीती चोपड़ा?

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
क्या सच में चरित देसाई को डेट कर रहीं है परिणीती चोपड़ा?

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जबरिया जोड़ी का प्रमोशन खूब जोरों शोरों से कर रही हैं। हाल ही में फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रमोशन के दौरान परिणीति ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कईं खुलासे किये हैं। आपको बता दें की परिणीति चोपड़ा का नाम उनके कथित बॉयफ्रेंड चरित देसाई के साथ जोड़ा जा रहा है।

क्या सच में चरित देसाई को डेट कर रहीं है परिणीती चोपड़ा?

जिसे लेकर परी इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में हैं। परिणीति चोपड़ा ने खुद इस खबर के बारे में खुलकर बात की है उन्होंने बताया की- मैंने कभी ये बात को स्वीकार नहीं किया है। हालांकि, मैंने उसे नकारा भी नहीं है। मेरी फैमिली, फ्रेंड्स और हर कोई सच जानता है। ऐसे में बाकी चीजें मेरे लिए मायने नहीं रखती हैं। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि मीडिया उम्मीद रखता है कि मैं इस पर कोई घोषणा करूं, लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि यह मेरी निजी जिंदगी है, इसलिए न मैं किसी चीज के लिए हां बोलूंगी और न ही मना करूंगी।

वैसे प्रियंका-निक की शादी से ही परी और चरित देसाई का नाम एक साथ जुड़ने लगा था। दोनों को एक साथ कईं तस्वीरों में भी देखा गया। आपको बता दें की जबरिया जोड़ी के अलावा परिणीती बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में भी नजर आएँगी। इसके अलावा उनका नाम अनुराग बासु की फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो के सीक्वल के साथ भी जोड़ा जा रहा है।

Latest Stories