तो क्या वाकई इंडियन क्रिकेटर के साथ शादी करने जा रही हैं बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी!

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
तो क्या वाकई इंडियन क्रिकेटर के साथ शादी करने जा रही हैं बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी!
इंडियन क्रिकेटर के साथ जुड़ रहा है अनुष्का शेट्टी(Anushka Shetty) का नाम

अनुष्का शेट्टी का नाम आज हर कोई जानता है। कभी साउथ सिनेमा तक ही सीमित अनुष्का साल 2015 में आई बाहुबली से इतनी फेमस हुई कि आज उनके फैंस का दायरा बढ़ गया है। आज सिर्फ साउथ तक ही नहीं बल्कि पूरे भारत में अनुष्का शेट्टी(Anushka Shetty) के फैंस मौजूद हैं। बाहुबली में देवसेना के रोल में अनुष्का से बेहतर शायद और कोई हो भी नहीं सकता था। बाहुबली के दोनों पार्ट में अनुष्का नज़र आई थी। फिलहाल उनकी निशब्दम(Nishabdham) फिल्म जल्द आने वाली है जिसमें माधवन लीड रोल में होंगे। लेकिन अनुष्का इस बार अपनी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि किसी और कारणों से सुर्खियों में बनी हुई है।

लव लाइफ को लेकर फिर चर्चा में हैं अनुष्का शेट्टी

अनुष्का शेट्टी(Anushka Shetty) एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। लेकिन इस बार उनका नाम किसी साउथ स्टार के साथ नहीं जुड़ा है बल्कि किसी भारतीय क्रिकेटर के साथ उनके अफेयर के चर्चे खूब हो रहे हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि बात केवल डेटिंग तक ही सीमित नहीं रह गई है बल्कि ये दोनों अपनी शादी की तैयारियों में भी जुटे हैं। यानि जल्द ही अनुष्का के घर में शहनाई की गूंज बजती सुनाई दे सकती है।

क्रिकेटर के नाम पर सस्पेंस है बरकरार

खास बात ये है कि मीडिया में क्रिकेटर के साथ अनुष्का के लव अफेयर के चर्चे तो खूब गूंज रहे हैं लेकिन किस खिलाड़ी के साथ उनका अफेयर चल रह है उसके नाम पर सस्पेंस कायम है। किसी को भी कानों कान ये ख़बर नहीं है कि अनुष्का भला किस क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। लेकिन इतना ज़रूर सामने आया है कि ये क्रिकेटर उत्तर भारत से ताल्लुक रखता है। ऐसे में लोगों की बेताबी और भी बढ़ गई हैं।

प्रभास से भी जुड़ चुका है अनुष्का शेट्टी(Anushka Shetty) का नाम

जब बाहुबली फिल्म रिलीज़ हुई थी तभी से अनुष्का शेट्टी का नाम फिल्म के हीरो प्रभास से भी जोड़ा जाने लगा था। ये किस्सा कई सालों तक चला और दोनों के लव अफेयर के चर्चे चरम पर थे। लेकिन पिछले सीज़न में कॉफी विद करण में पहुंचे प्रभास ने साफ कर दिया था कि ऐसा कुछ नहीं है, सभी ख़बरें पूरी तरह से निराधार हैं।

इन एक्ट्रेस ने भी की है क्रिकेटर्स से शादी

ख़बरों में अगर वाकई सच्चाई है और अनुष्का शेट्टी(Anushka Shetty) सच में किसी क्रिकेटर से शादी करती भी हैं तो ये कोई बड़ी बात नहीं होगी। क्योंकि इससे पहले भी कई एक्ट्रेस क्रिकेटर से शादी कर चुकी हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) से शादी कर सभी को चौंका दिया था। उन्होने इटली में बेहद ही सीक्रेट वेडिंग की थी जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद काफी हंगामा मच गया था।

वहीं अनुष्का और विराट के अलावा चक दे इंडिया से पॉपुलर हुई सागरिका घाटगे ने भी क्रिकेटर ज़हीर खान से शादी की है। इसके अलावा हेजल कीच को तो आप जानते ही होंगे जो बेहतरीन क्रिकेटर रहे युवराज सिंह की दुल्हन हैं। हेज़ल सलमान खान की बॉडीगार्ड में नज़र आई थीं। इनके अलावा हरभजन सिंह ने भी बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की है और दोनों सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वहीं क्रिकेटर रह चुके नवाब पटौदी को ऐसा पहला क्रिकेटर माना जाता है जिन्होने बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी की। अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और नवाब पटौदी की शादी दिसंबर 1969 में हुई थी। खैर, इन ख़बरों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त आने पर ही पता चल पाएगा।

और देखेंः साउथ फिल्मों में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं ये 15 एक्ट्रेसेस

Latest Stories