अभिनेता सोनू सूद के घर IT Department का सर्वे

author-image
By Pragati Raj
अभिनेता सोनू सूद के घर IT Department का सर्वे
New Update

अभिनेता Sonu Sood के घर पर आईटी डिपार्टमेंट का सर्वे किया जा रहा है। खबर के मुताबिक इस वक्त सोनू सूद के घर पर आईटी डिपार्टमेंट के कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक मुंबई में मौजूद सोनू सूद से जुड़ी कुल 6 जगहों पर इनकम टैक्स का सर्वे चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये सर्वे दिल्ली सरकार द्वारा सोनू उनको मेंटरशिप प्रोग्राम का ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने के बाद शुरू हुआ है।

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों को उनके घरों तक पहुंचने में मदद कर चुके सोनू सूद रियल लाइफ मसीहा कहे जाने लगे हैं।

पहले लॉकडाउन के बाद से लेकर अभी तक सोनू सूद लगातार लोगों की मदद करते रहे हैं। सोनू से सोशल मीडिया अकाउंट पर मदद के लिए हर रोज बहुत मैसेज आते हैं।

#Sonu Sood #IT Department
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe