जैकलीन फर्नांडीस ने NGO Roti Bank के साथ मिलकर लोगों में खाना बाँटा

author-image
By Pragati Raj
New Update
जैकलीन फर्नांडीस ने NGO Roti Bank के साथ मिलकर लोगों में खाना बाँटा

बॉलीवुड स्टार जैकलीन फर्नांडीस गुरुवार को मुंबई में एक NGO से मिलने गई जो जरूरतमंदों को भोजन प्रदान करता है। वहाँ उन्होंने लोगों को भोजन तैयार करने और वितरित करने में मदद की। उसने हाल ही में अपना यू ओनली लाइव वन्स (वाईओएलओ) फाउंडेशन लॉन्च किया था और वह अपने NGO के साथ टाइअप करने के लिए कई एनजीओ से मिली जो महामारी के समय लोगों की मदद कर रहे हैं । वह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मुंबई के एक ऐसे NGO Roti Bank की तस्वीर शेयर की है।

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'मदर टेरेसा ने एक बार कहा था, 'जब भूखे को खाना खिलाया जाता है तब ही शांति शुरू होती है। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर श्री डी. शिवनंदन द्वारा चलाए जा रहे मुंबई @rotibankfdn पर जाने के लिए मैं वास्तव में बहुत विनम्र और प्रेरित हुई। रोटी बैंक ने अब तक महामारी के दौरान लाखों भूखे लोगों के लिए भोजन तैयार किया और वितरित किया।'

उन्होंने आगे कहा, 'ये लोग #kindnessbrigade के परफेक्ट example है। मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। हम केवल एक बार जीते हैं! आइए हम दूसरों की ज़रूरत को पूरा करने में मदद करके इस जीवन को लायक बनाएं।“

जबसे कोरोना वायरस की दूसरी लहर शुरू हुई है तब से कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।

Latest Stories