Advertisment

जलोटा वैलफेअर फ़ाउण्डेशन का 11 वां ग्लोरी अवॉर्ड    

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
जलोटा वैलफेअर फ़ाउण्डेशन का 11 वां ग्लोरी अवॉर्ड    

जलोटा वैलफेअर फ़ाउण्डेशन द्वारा हर वर्ष प्रदान किये जाने वाले ग्लोरी अवार्ड्स इस वर्ष 17 जनवरी 2019 को शाम 7 बजे नेहरू सेंटर, (वर्ली), मुंबई में प्रदान किये जाएँगे। भजन सम्राट पद्मश्री पुरुषोत्तमदास जलोटा संगीत सेवा पुरस्कार, प्रख्यात शास्त्रीय गायक बंधू पद्मभूषण पंडित राजन मिश्रा-पंडित साजन मिश्रा को दिया जायेगा। भजन महर्षि पंडित हरि ओम शरण भक्ति संगीत पुरस्कार प्रसिद्ध गायक शर्मा बंधु को दिया जायेगा। पद्मश्री डॉ. रविन्द्र जैन बहुमुखी प्रतिभा पुरस्कार प्रख्यात पाशर्व गायक पद्मभूषण श्री. उदित नारायण को दिया जायेगा। श्रीमती मेधा जलोटा श्रेष्ठतम मेधावी नृत्यांगना पुरस्कार, उदयोन्मुखी नृत्यांगना सुश्री प्रतीक्षा काशी को दिया जायेगा।  हिंदूजा फाउंडेशन, दिलीप पीरामल, कमलेश सोनावाला, राजेश कापड़िया,अर्पण फाउंडेशन, वासु श्रॉफ, संध्या विकास मित्तरसैन, रानी पोदार, रीना मेहता, रेखा मोहता, साधना टी.वी. और ब्राइट एडवरटाइजिंग द्वारा प्रायोजित, भजन सम्राट पद्मश्री डा. अनूप जलोटा और अनिल जलोटा द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कार समारोह में वरिष्ठ फोटोग्राफर और पत्रकार श्री सुरेश जेठवा को भी सम्मानित किया जायेगा ।

Advertisment

समारोह में पद्मश्री डॉ. अनूप जलोटा और उनके शिष्यों का गायन भी होगा। समारोह निःशुल्क है, परन्तु सुरक्षा की दृष्टि से, प्रवेश पत्र आवश्यक है। प्रवेश पत्र के लिए  022-24453232, 022-24461638 पर सम्पर्क किया जा सकता है। समारोह का संयोजन तथास्तु इवेंट कम्पनी द्वारा किया जायेगा।

Advertisment
Latest Stories